Home > Jamshedpur > स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता के निर्देश पर बिजली विभाग ने जवाहर नगर में जर्जर पोल हटाकर लगाए नए पोल, लटकते तारों से था खतरा

स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता के निर्देश पर बिजली विभाग ने जवाहर नगर में जर्जर पोल हटाकर लगाए नए पोल, लटकते तारों से था खतरा

जमशेदपुर : स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता के निर्देश पर गुरुवार को बिजली विभाग ने जवाहर नगर में जर्जर पोल हटाकर नए पोल लगाए हैं। यहां जर्जर पोल से खतरा लोगों पर मंडरा रहा था। तार नीचे लटक रहे थे। इसकी शिकायत लोगों ने स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता के विधायक प्रतिनिधि मौलाना अंसार खान से की थी। मौलाना अंसार खान जिला कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष भी हैं। मौलाना अंसार खान ने बिजली विभाग के अधिकारियों से बात की और उसके बाद जवाहर नगर रोड नंबर 6 में नाले के पास नया बिजली का पोल लगाया गया।

पोल लगवाने पहुंचे कांग्रेस के जिला उपाध्यक्ष मौलाना अंसार खान

इसी तरह जवाहर नगर रोड नंबर 13 में अल हयात कॉलोनी में भी नया पोल लगाया गया है। झुके तारों को बदलकर नए तार भी लगाए गए। विभाग के जेई अमीर हम्ज़ा ने अपनी देखरेख में ठेकेदार के साथ मौके पर पहुंच कर खंबे लगवाए। इस मौके पर मोहम्मद नवाबुल्लाह, मोहम्मद नौशाद, मोहम्मद शफातुल्लाह, सैयद वकास अल्लाह, हाजी वकील अनवर हुसैन, अब्दुल्ला, मोहम्मद उमर, मोहम्मद मुन्ना, मोहम्मद आदि मौजूद थे।



You may also like
जमशेदपुर में वोटर लिस्ट में घुसे 3 अफगानी नागरिक: पासपोर्ट जांच में खुली पोल, चुनाव आयोग के आदेश पर FIR दर्ज+VDO
एटीएम से मिनटों में मिलेगा रुपे कार्ड, यूपीआई से ले सकेंगे क्रेडिट
Jamshedpur News: कदमा का 50 बेड वाला धनवंतरी आयुष अस्पताल जल्द होगा शुरू, DC ने दिए आदेश
Jamshedpur Police: ‘जोहार पुलिस’ चैटबॉट शुरू, WhatsApp पर घर बैठे मिलेंगी कई सेवाएं+VDO

Leave a Reply