Home > Jamshedpur > Jamshedpur: सरना धर्म कोड को मान्यता देने की मांग को लेकर परसुडीह में आदिवासी सेंगेल अभियान ने लगाया जाम+ वीडियो

Jamshedpur: सरना धर्म कोड को मान्यता देने की मांग को लेकर परसुडीह में आदिवासी सेंगेल अभियान ने लगाया जाम+ वीडियो

आदिवासी कई साल से कर रहे हैं सरना धर्म कोड की मांग

जमशेदपुर : सरना धर्म कोड की मांग को लेकर आदिवासी सेंगेल अभियान का आंदोलन तेज हो गया है। परसूडीह में शनिवार को आदिवासी सेंगेल अभियान के लोगों ने जाम लगाया और सरकार से मांग की कि सरना धर्म कोड लागू करें और इसे मान्यता दें। आदिवासी सेंगेल अभियान के नेताओं ने बताया कि आदिवासी सेंगेल अभियान के लोगों ने पश्चिम बंगाल में रेल रोको आंदोलन भी शुरू किया है। उन्होंने कहा कि अगर सरकार ने उनकी मांग नहीं मानी तो उसकी ईंट से ईंट बजा दी जाएगी। उन्होंने कहा कि आदिवासी प्रकृति के पूजक हैं। उनका धर्म सरना धर्म है। इसलिए सरना धर्म को मान्यता दी जानी चाहिए। उन्होंने कहा कि जैन समुदाय के लोगों की संख्या काफी कम है। इसके बावजूद जैन समुदाय के धर्म को मान्यता दी गई है। आदिवासी सेंगेल अभियान के नेता विभव मुर्मू ने कहा कि आदिवासी धार्मिक गुलामी से अब मुक्ति चाहते हैं।

You may also like
एग्रिको सिग्नल पर पूर्व सीएम रघुवर के घर के पास सड़क हादसे में मानगो के मार्बल कारोबारी और उसके बेटे की मौत
मानगो में SIR कर्मी को भेष में फ्लैट में घुस महिला को बंधक बनाकर लूटपाट करने वाले चार बदमाश गिरफ्तार, महिला भी पकड़ी गई+VDO
Kapali Theft: कपाली में बंद घर से ढाई लाख रुपए कीमत के जेवरात चोरी, बिहार गया था परिवार
जमशेदपुर के बड़े रिटेल स्टोरों में मिले प्रतिबंधित खाद्य उत्पाद, जानें किन दर्जन भर प्रतिष्ठानों को नोटिस

Leave a Reply