Home > Business > डीसी के निर्देश पर गुड़ाबांदा समेत सभी प्रखंडों में चला जन वितरण प्रणाली दुकान की आवश्यक जांच का अभियान

डीसी के निर्देश पर गुड़ाबांदा समेत सभी प्रखंडों में चला जन वितरण प्रणाली दुकान की आवश्यक जांच का अभियान

न्यूज़ बी रिपोर्टर, जमशेदपुर : डीसी के निर्देश पर शनिवार को गुड़ाबांदा समेत सभी प्रखंडों में अधिकारियों ने जन वितरण प्रणाली की दुकान की औचक जांच का अभियान चलाया। इस अभियान के तहत सभी प्रखंडों के वरीय प्रभारी, बीडीओ, सीओ और कार्यपालक दंडाधिकारी ने 55 दुकानों की जांच की। डीसी विजया जाधव ने सभी अधिकारियों को निर्देश दिया है कि सभी अधिकारी जन वितरण प्रणाली की दुकानों की जांच करें। इसी के तहत यह जांच की जा रही है। एसडीएम धालभूम पीयुष सिन्हा, डीआरडीए के निदेशक सौरभ सिन्हा, एनईपी की निदेशक ज्योत्सना सिंह, अपर उपायुक्त जयदीप तिग्गा, जिला आपूर्ति पदाधिकारी राजीव रंजन, विशिष्ट अनुभाजन पदाधिकारी दीपू कुमार, डीसीएलआर रविंद्र गागराई, जिला परिवहन अधिकारी दिनेश रंजन आदि ने दुकानों की जांच की है। जांच के दौरान दुकानों का ऑनलाइन स्टॉक, वास्तविक स्टाक, कार्डधारियों को मिलने वाली राशन की मात्रा, अनाज की गुणवत्ता, पीडीएस दुकानों को पिंक रंग से रंग में रंगने, दुकान के बाहर लाभुकों की सूची लगाने आदि को लेकर जांच की गई है।
इसे भी पढ़ें –जुगसलाई में स्वच्छ भारत मिशन के स्वच्छ उत्सव के तहत आयोजित की गई बैठक

You may also like
जमशेदपुर में वोटर लिस्ट में घुसे 3 अफगानी नागरिक: पासपोर्ट जांच में खुली पोल, चुनाव आयोग के आदेश पर FIR दर्ज+VDO
एटीएम से मिनटों में मिलेगा रुपे कार्ड, यूपीआई से ले सकेंगे क्रेडिट
Jamshedpur News: कदमा का 50 बेड वाला धनवंतरी आयुष अस्पताल जल्द होगा शुरू, DC ने दिए आदेश
Jamshedpur Police: ‘जोहार पुलिस’ चैटबॉट शुरू, WhatsApp पर घर बैठे मिलेंगी कई सेवाएं+VDO

Leave a Reply