Home > Crime > जमशेदपुर : टाटा-हाता मुख्य मार्ग पर पूर्व विधायक के घर के पास आटो और कार में भिड़ंत, छह लोग घायल

जमशेदपुर : टाटा-हाता मुख्य मार्ग पर पूर्व विधायक के घर के पास आटो और कार में भिड़ंत, छह लोग घायल

न्यूज़ बी रिपोर्टर, जमशेदपुर : पोटका थाना क्षेत्र के टाटा हाता मुख्य मार्ग पर पूर्व विधायक मेनका सरदार के घर के पास शुक्रवार की रात एक ऑटो को कार ने टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि ऑटो सड़क पर दो बार पलट गया। कार का भी अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया है। इस दुर्घटना में 6 लोग घायल हुए हैं। घायलों को एमजीएम अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। बताते हैं कि कार में 3 लोग सवार होकर हाता से जमशेदपुर की तरफ आ रहे थे। जबकि, ऑटो में भी 3 लोग सवार थे और वह हाता की तरफ जा रहे थे। कार ने सामने से ऑटो को टक्कर मारी है। कार काफी तेज रफ्तार में थी।

You may also like
ट्रेनों की लेटलतीफी पर हाई लेवल मीटिंग, विधायक सरयू राय ने रेलवे को घेरा; जीएम बोले- पहले चलेगी यात्री ट्रेन, बाद में मालगाड़ी
टाटानगर केन्द्रीयकृत कर्षण मरम्मत कारखाना के कर्मचारियों का डोबो डैम में परिवार मिलन सह वनभोज+ VDO
टाटानगर में लोको पायलटों को सिविल डिफेंस ने आपदा व अग्नि सुरक्षा का दिया प्रशिक्षण, रेस्क्यू तकनीकों से कराया रूबरू
टाटानगर में रेल सिविल डिफेंस ने मिश्रित रेलवे हाई स्कूल में आयोजित की आपदा प्रबंधन की कार्यशाला

Leave a Reply