Home > Crime > एक्सएलआरआई चौक के पास मरीन ड्राइव पर दारु के नशे में पिकनिक से लौट रहे बाइक सवार युवकों ने दर्जनभर से अधिक ट्रक व ट्रेलर की खोल दी हवा, लगा जाम

एक्सएलआरआई चौक के पास मरीन ड्राइव पर दारु के नशे में पिकनिक से लौट रहे बाइक सवार युवकों ने दर्जनभर से अधिक ट्रक व ट्रेलर की खोल दी हवा, लगा जाम

न्यूज़ बी रिपोर्टर, जमशेदपुर : सोमवार की रात सुनारी थाना क्षेत्र के एक्सएलआरआई चौक के पास मरीन ड्राइव पर दारू के नशे में बाइक सवार युवकों ने जमकर हंगामा काटा। इन युवकों ने एक्सएलआरआई चौक के पास खड़ी दर्जन भर से अधिक ट्रक और ट्रेलर की हवा खोल दी। हवा नहीं होने की वजह से ट्रक और ट्रेलर जहां-तहां खड़े हो गए। इससे जाम लग गया। मरीन ड्राइव पर जाम लगने की सूचना मिलने के बाद पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया।

यह भी पढें – बागबेड़ा, सुंदरनगर, परसुडीह और उलीडीह इलाके में छापामारी कर उत्पाद विभाग ने पकड़ी अवैध शराब, 5 फरार लोगों पर दर्ज किया केस, एक गिरफ्तार

सोनारी थाना पुलिस के जवान घटनास्थल पर पहुंचे। सोनारी थाने की पीसीआर वैन भी पहुंची। काफी मशक्कत के बाद जाम खत्म कराने की कोशिश जारी है। एक ट्रक ड्राइवर रमेश ने बताया कि बाइक सवार युवक डोबो में पिकनिक कर लौट रहे थे। सभी दारू पिए हुए थे। मरीन ड्राइव पर कुछ ट्रक खड़े होने की वजह से उनको निकलने में दिक्कत हुई। इसी को लेकर युवक नाराज हो गए और उन्होंने वाहनों की हवा खोलनी शुरू कर दी और जमकर उत्पात मचाया। इस दौरान, ट्रक ड्राइवर सहमे हुए थे। किसी ने विरोध नहीं किया। हवा खोलने के बाद सभी युवक वहां से फरार हो गए। उत्पात मचाने वाले युवकों की संख्या 15 के आसपास बताई जा रही है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

You may also like
ऑपरेशन यात्री सुरक्षा फेल , टाटानगर स्टेशन बना मोबाइल चोरों का अड्डा, आए दिन हो रही चोरी
बांग्लादेश के राष्ट्रपति मोहम्मद शहाबुद्दीन ने स्वास्थ्य कारणों से दिया इस्तीफा
डिमना लेक हादसा: एमजीएम के दो जूनियर डॉक्टरों की मौत, अब उठ रहे हैं कई सवाल
छात्रों के मुद्दे पर कांग्रेस के विरोध में भाजपा का प्रदर्शन, जमशेदपुर में राहुल गांधी का पुतला फूंका