Home > Jamshedpur > दुर्गा पूजा को लेकर शहर की ट्रैफिक व्यवस्था संभालेंगे एनसीसी के 200 कैडेट्स, साकची थाने में किया गया ब्रीफ

दुर्गा पूजा को लेकर शहर की ट्रैफिक व्यवस्था संभालेंगे एनसीसी के 200 कैडेट्स, साकची थाने में किया गया ब्रीफ

न्यूज़ बी रिपोर्टर, जमशेदपुर: दुर्गा पूजा को लेकर शहर की ट्रैफिक व्यवस्था संभालने के लिए पुलिस ने एनसीसी के 200 कैडेट्स को लगाया है। इन कैडेट्स में छात्र और छात्राएं शामिल हैं। इन कैडेट्स को साकची थाने में शनिवार को डीएसपी कमल किशोर ने यातायात संभालने के टिप्स बताए। इन सभी कैडेट्स को जमशेदपुर के 5 ट्रैफिक थानों मानगो, साकची, बिष्टुपुर, जुगसलाई और गोलमुरी इलाके में लगाया जाएगा। एनसीसी के जो लड़के हैं, उनको रात 10:00 बजे तक क्षेत्र में ड्यूटी करनी होगी। ‌छात्राओं की ड्यूटी शाम को खत्म हो जाएगी। प्रशासन की तरफ से इन 200 कैडेट्स के नाश्ते और खाने का भी प्रबंध रहेगा।

You may also like
जमशेदपुर में वोटर लिस्ट में घुसे 3 अफगानी नागरिक: पासपोर्ट जांच में खुली पोल, चुनाव आयोग के आदेश पर FIR दर्ज+VDO
एटीएम से मिनटों में मिलेगा रुपे कार्ड, यूपीआई से ले सकेंगे क्रेडिट
Jamshedpur News: कदमा का 50 बेड वाला धनवंतरी आयुष अस्पताल जल्द होगा शुरू, DC ने दिए आदेश
Jamshedpur Police: ‘जोहार पुलिस’ चैटबॉट शुरू, WhatsApp पर घर बैठे मिलेंगी कई सेवाएं+VDO

Leave a Reply