Home > Finance > मानगो नगर निगम ने मानगो में अभियान चलाकर कई दुकानों में की जांच, सिर्फ 6 दुकान में मिला प्रतिबंधित प्लास्टिक व गुटखा, 7800 रुपए जुर्माना

मानगो नगर निगम ने मानगो में अभियान चलाकर कई दुकानों में की जांच, सिर्फ 6 दुकान में मिला प्रतिबंधित प्लास्टिक व गुटखा, 7800 रुपए जुर्माना

न्यूज़ बी रिपोर्टर, जमशेदपुर : मानगो नगर निगम ने मानगो में ओल्ड पुरुलिया रोड चेपापुल से होते हुए न्यू पुरुलिया रोड में नगर निगम के दफ्तर तक अभियान चलाकर दुकानों में छापामारी की है। मंगलवार को चले इस अभियान में कई दुकानों में छापामारी की गई है। इनमें से सिर्फ 6 दुकानों में प्रतिबंधित प्लास्टिक और गुटखा मिला है। इनमें से दो दुकानों में प्रतिबंधित गुटखा मिला है। एक दुकान में 4 पैकेट गुटखा मिला। जबकि, दूसरे दुकान में इससे कम गुटखा मिला। इन दुकानदारों से 7800 रुपए जुर्माना वसूला गया है। मानगो नगर निगम के नगर प्रबंधक दिलेश्वर यादव ने बताया कि नगर निगम का यह अभियान लगातार जारी है। रोज दुकानों में छापामारी होती है और जिन दुकानों में प्रतिबंधित प्लास्टिक या गुटखा पकड़ा जाता है। उनसे जुर्माना वसूला जाता है। उन्होंने लोगों से अपील की कि वह प्रतिबंधित प्लास्टिक का उपयोग बंद कर दें। उन्होंने बताया कि मंगलवार को लगभग 2 दर्जन से अधिक दुकानों में छापेमारी की गई। लेकिन, अधिकांश दुकानों में प्रतिबंधित प्लास्टिक या गुटखा नहीं मिला। अब लोग प्रतिबंधित प्लास्टिक का प्रयोग छोड़ रहे हैं।

इसे भी पढ़ें-सोशल मीडिया पर टिप्पणी को लेकर सीतारामडेरा के बर्निंग घाट के पास हुई थी प्रदीप की हत्या, 6 हत्यारोपी गिरफ्तार + वीडियो

You may also like
Jamshedpur Bakreed News : बकरीद पर ड्रोन से होगी शहर निगरानी, तैनात रहेंगे मजिस्ट्रेट
Jharkhand Governor : रानी ठाकुर को आरका जैन यूनिवर्सिटी में राज्यपाल ने PHD की उपाधि से नवाजा
Jamshedpur SSP News : जमशेदपुर में दुर्गा पूजा केंद्रीय समिति ने वरीय पुलिस अधीक्षक पीयूष पांडे का किया अभिनंदन
Jamshedpur News : उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी का राष्ट्रीय कन्नौजिया सोनार महापरिवार ने किया अभिनंदन, व्यापारिक सुरक्षा को लेकर उठाई ये मांग

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!