Home > Jamshedpur > बाराद्वारी में स्वर्ण वणिक समाज के कार्यक्रम में बोले सांसद विद्युत वरण महतो संसद में उठाएंगे समाज को पिछड़ी जाति में शामिल करने का मामला

बाराद्वारी में स्वर्ण वणिक समाज के कार्यक्रम में बोले सांसद विद्युत वरण महतो संसद में उठाएंगे समाज को पिछड़ी जाति में शामिल करने का मामला

न्यूज़ बी रिपोर्टर, जमशेदपुर : सांसद विद्युत वरण महतो और जमशेदपुर पूर्वी के विधायक सरयू राय शुक्रवार को बाराद्वारी पहुंचे। यहां स्वर्ण वणिक समाज की तरफ से बागेश्वरी देवी की पूजा का कार्यक्रम था। सांसद व विधायक इस कार्यक्रम में शामिल हुए पूजा-अर्चना की और प्रसाद ग्रहण किया। साथ ही देश और प्रदेश की सुख समृद्धि की कामना की। इस मौके पर सांसद विद्युत वरण महतो ने कहा कि स्वर्ण वणिक समाज का यह एक अच्छा कार्यक्रम है। उन्होंने कहा कि आज रघुनाथ मुर्मू की जयंती है। वह एक बड़े संथाली लेखक थे। सांसद विद्युत वरण महतो ने कहा कि स्वर्ण मलिक समाज को पिछड़ी जाति में शामिल करने का मामला वह संसद में उठाएंगे। इसे मानसून सत्र में उठाया जाएगा। विधायक सरयू राय ने पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता के बाद जो पिस्टल है वह अवैध है। गृह मंत्रालय ने आदेश जारी किया। इसके बाद बंगाल की पुलिस खोज खोज कर यह अवैध पिस्टल सरकारी माल खाने में जमा करा रही है। झारखंड में यह काम सरकार को करना है। उन्होंने अपना काम कर दिया। बाकी सरकार का फैसला है कि वह कार्रवाई करती है।
इसे भी पढ़ें- जमशेदपुर जिला बार संघ के लायर्स डिफेंस की बाराद्वारी स्थित कोर्ट में हुई बैठक, जिला बार संघ के चुनाव की हुई शुरू हुई तैयारी

You may also like
एटीएम से मिनटों में मिलेगा रुपे कार्ड, यूपीआई से ले सकेंगे क्रेडिट
Jamshedpur News: कदमा का 50 बेड वाला धनवंतरी आयुष अस्पताल जल्द होगा शुरू, DC ने दिए आदेश
Jamshedpur Police: ‘जोहार पुलिस’ चैटबॉट शुरू, WhatsApp पर घर बैठे मिलेंगी कई सेवाएं+VDO
सिरोमन सिंह अकैडमी में स्वर्गीय ठाकुर सिरोमन सिंह की 26वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा

Leave a Reply