Home > Crime > Jamshedpur: सांसद विद्युत वरण महतो को नई दिल्ली में मिला दादा साहब फाल्के आईकन अवार्ड 2024

Jamshedpur: सांसद विद्युत वरण महतो को नई दिल्ली में मिला दादा साहब फाल्के आईकन अवार्ड 2024

जमशेदपुर : जमशेदपुर के सांसद विद्युत वरण महतो को नई दिल्ली में दादा साहब फाल्के आइकन अवार्ड 2024 से नवाजा गया। उन्हें यह अवार्ड बुधवार को केंद्रीय सामाजिक न्याय एवं सशक्तिकरण राज्य मंत्री रामदास आठवले ने दिया। इस मौके पर संसद को एक प्रशस्ति पत्र भी दिया गया। सांसद विद्युत वरण महतो ने बताया यह अवार्ड विभिन्न क्षेत्र में उल्लेखनीय उपलब्धियाों के लिए हर साल दिया जाता है। इस साल पहली बार राजनीतिक क्षेत्र के मंत्री, सांसद और विधायकों को यह पुरस्कार मिला है। झारखंड से जमशेदपुर के सांसद विद्युत वरण महतो और रांची के सांसद संजय सेठ को यह अवार्ड मिला है। अवार्ड मिलने पर संसद विद्युत वरण महतो ने कहा कि इस पुरस्कार से उन्हें क्षेत्र के विकास और जनता की सेवा में सदैव तत्पर रहने के लिए एक नई ऊर्जा और प्रेरणा मिली है।

You may also like
जमशेदपुर में वोटर लिस्ट में घुसे 3 अफगानी नागरिक: पासपोर्ट जांच में खुली पोल, चुनाव आयोग के आदेश पर FIR दर्ज+VDO
Jamshedpur News: कदमा का 50 बेड वाला धनवंतरी आयुष अस्पताल जल्द होगा शुरू, DC ने दिए आदेश
Jamshedpur Police: ‘जोहार पुलिस’ चैटबॉट शुरू, WhatsApp पर घर बैठे मिलेंगी कई सेवाएं+VDO
सिरोमन सिंह अकैडमी में स्वर्गीय ठाकुर सिरोमन सिंह की 26वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा

Leave a Reply