Home > Jamshedpur > Jamshedpur: अबुआ आवास योजना के तहत जिले में आए 1 लाख 30 हजार से अधिक आवेदन, 29 जनवरी तक लाभुकों को जारी होगी पहली किस्त

Jamshedpur: अबुआ आवास योजना के तहत जिले में आए 1 लाख 30 हजार से अधिक आवेदन, 29 जनवरी तक लाभुकों को जारी होगी पहली किस्त

जमशेदपुर: झारखंड सरकार द्वारा शुरू की गई अबुआ आवास योजना में जिले में 1 लाख 30 हजार से अधिक आवेदन आए हैं। इनमें से 90% लाभुकों का सत्यापन किया जा चुका है। डीसी मंजूनाथ भजनत्री ने साकची स्थिति डीसी ऑफिस में अधिकारियों के साथ बैठक कर उन्हें निर्देश दिया कि हर हाल में 29 जनवरी तक लाभुकों को पहली किस्त जारी हो जाए। यह किस्त लाभुकों के बैंक खाते में भेजी जाएगी। डीसी ने निर्देश दिया कि जिन लाभुकों का अभी सत्यापन नहीं हुआ है उनका जल्द सत्यापन भी पूरा कर लिया जाए।
तीन कमरे का बनेगा अबुआ आवास
डीसी मंजूनाथ भजन्त्री ने बताया कि अबुआ आवास योजना के तहत तीन कमरे का आवास बनाया जाएगा। न्यूनतम 31 वर्ग मीटर में आवास बनेगा। इसमें अच्छा किचन भी बनाया जाएगा।
महिला के नाम होगा रजिस्ट्रेशन
यह घर परिवार की महिला के नाम रजिस्टर्ड होगा। महिला की मृत्यु या महिला की अनुपस्थिति की स्थिति में परिवार के मुखिया के नाम आवास रजिस्टर्ड किया जा सकता है। अबुआ आवास योजना में प्रति यूनिट चार किस्तों में ₹2 लाख रुपए लाभुक को दिए जाएंगे। स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण के तहत आवास में शौचालय निर्माण का भी प्रावधान है।

You may also like
Jamshedpur Police: ‘जोहार पुलिस’ चैटबॉट शुरू, WhatsApp पर घर बैठे मिलेंगी कई सेवाएं+VDO
सिरोमन सिंह अकैडमी में स्वर्गीय ठाकुर सिरोमन सिंह की 26वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा
रघुवर दास ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री से की मुलाकात, संताली की ओलचिकी लिपि में पाठ्य सामग्री प्रकाशित करने का आग्रह
जमशेदपुर वीमेंस यूनिवर्सिटी के दीक्षांत समारोह में राज्यपाल संतोष गंगवार ने छात्राओं से कहा—ज्ञान और प्रतिभा से देश के विकास में दें योगदान+VDO

Leave a Reply