Home > Jamshedpur > Jamshedpur : स्वास्थ्य मंत्री के निर्देश पर हुसैनी बस्ती व बागानशाही पहुंचे कांग्रेस के जिला उपाध्यक्ष, रोड व नाली निर्माण के साथ लगाए जाएंगे बिजली के पोल

Jamshedpur : स्वास्थ्य मंत्री के निर्देश पर हुसैनी बस्ती व बागानशाही पहुंचे कांग्रेस के जिला उपाध्यक्ष, रोड व नाली निर्माण के साथ लगाए जाएंगे बिजली के पोल

जमशेदपुर : स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता के निर्देश पर कांग्रेस के जिला उपाध्यक्ष मौलाना अंसार खान शनिवार को हुसैनी बस्ती और बागान शाही पहुंचे। बस्ती के लोगों ने उनसे बताया कि क्रॉस रोड नंबर 8 में सरकारी प्राथमिक स्कूल है। यहां सड़क और नाली नहीं बनी है। मौलाना अंसार खान ने इस इलाके का जायजा लिया और कहा कि जल्द ही वह यहां सड़क और नाली का निर्माण कराएंगे। बागान शाही में 6 नए बिजली के पोल की जरूरत है।

मौलाना अंसार खान ने आश्वासन दिया कि मार्च के बाद बिजली के नए पोल लगाने का काम शुरू होगा। उन्होंने कहा कि बस्ती के जो डैमेज पोल हैं। इनको भी बदलवा दिया जाएगा और उनकी जगह नए पोल लगाए जाएंगे। रोड नंबर 19 में सड़क पर पाइप लीकेज के चलते पानी बहता था। इसको आज ठीक कराया गया।

You may also like
Kapali Theft: कपाली में बंद घर से ढाई लाख रुपए कीमत के जेवरात चोरी, बिहार गया था परिवार
Jamshedpur WhatsApp Chatbot: 15 सितंबर से जमशेदपुर में शुरू होगी ‘अबुआ मित्र’ WhatsApp चैटबोट सेवा, मोबाइल से दर्ज होगी जन शिकायत
जमशेदपुर के बड़े रिटेल स्टोरों में मिले प्रतिबंधित खाद्य उत्पाद, जानें किन दर्जन भर प्रतिष्ठानों को नोटिस
Jamshedpur SIR-2026: अफगानिस्तान ऐंगल के बाद जमशेदपुर में मतदाता दस्तावेज सत्यापन की कमिश्नर ने की समीक्षा

Leave a Reply