Home > Crime > ईद पर बच्चों के विवाद के चलते उलीडीह थाना क्षेत्र के हयातनगर में बदमाशों ने युवक को सीने में मारी गोली, एमजीएम अस्पताल में कराया गया भर्ती + वीडियो

ईद पर बच्चों के विवाद के चलते उलीडीह थाना क्षेत्र के हयातनगर में बदमाशों ने युवक को सीने में मारी गोली, एमजीएम अस्पताल में कराया गया भर्ती + वीडियो

न्यूज़ बी रिपोर्टर, जमशेदपुर : उलीडीह थाना क्षेत्र के हयातनगर डिमना बस्ती में बदमाशों ने शुक्रवार को एक युवक इरशाद हुसैन को गोली मार दी। गोली इरशाद हुसैन के सीने में मारी गई है। घटना को अंजाम देने के बाद बदमाश घटनास्थल से फरार हो गए। घटना की जानकारी मिलने पर परिजन मौके पर पहुंचे। घटना की सूचना पुलिस को भी दी।‌ इरशाद हुसैन को इलाज के लिए एमजीएम अस्पताल पहुंचाया गया। जहां उसकी स्थिति गंभीर बनी हुई थी। डॉक्टर उसका इलाज कर रहे थे। बाद में डॉक्टरों ने इरशाद की गंभीर स्थिति देखते हुए एमजीएम अस्पताल में उसे खून चढ़ाना शुरू किया और टीएमएच रेफर कर दिया।

इसके बाद परिजन एंबुलेंस बुलाकर लाए और इरशाद को टीएमएच ले जाकर वहां भर्ती कराया।घटना की जानकारी मिलने पर डीएसपी पटमदा सुमित कुमार, आजाद नगर थाना प्रभारी राकेश कुमार और उलीडीह थाना प्रभारी सोनू कुमार अस्पताल पहुंचे। इरशाद के परिजनों से मामले के बारे में जानकारी ली। बताते हैं कि इरशाद हुसैन इलेक्ट्रिशियन का काम करता है। वह अपने घर की तरफ जा रहा था। तभी बदमाश तमंचा लेकर घूम रहे थे और इरशाद हुसैन को गोली मार दी। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। बस्ती के लोगों का कहना है कि हयात नगर के लोगों ने बताया कि ईद के दिन हयातनगर नीचे बस्ती और ऊपर बस्ती के बच्चों के बीच विवाद हुआ था। इस विवाद में नीचे बस्ती के लड़कों ने ऊपर बस्ती के बच्चों को पीट दिया था। तभी से ऊपर बस्ती के लोग खार खाए हुए थे। बताते हैं कि शुक्रवार की दोपहर नीचे बस्ती के कुछ बच्चे ऊपर बस्ती की तरफ गए थे। तो उन पर युवकों ने पिस्टल से फायरिंग की थी। लेकिन फायर मिस हो गया था। बच्चे भाग कर आए और इरशाद हुसैन को बताया कि उन पर गोली चलाई गई है। इसके बाद इरशाद हुसैन ऊपर बस्ती पहुंचा और गोली चलाने वालों से पूछा कि बच्चों पर क्यों गोली चलाया। इस पर युवकों ने कहा कि वह इरशाद को भी गोली मार देंगे। इसी बहस में इरशाद को सीने में तमंचा सटाकर गोली मार दी। गोली चलाने वाले युवकों में शहबाज और उसके साथियों का नाम आ रहा है।

इसे भी पढ़ें- गोलमुरी थाना क्षेत्र के गाड़ाबासा में एक होटल के बाहर विवाद के बाद चली गोली, कदमा का युवक घायल

You may also like
Ramnavmi : रामनवमी की तैयारियों को लेकर केंद्रीय रामनवमी अखाड़ा समिति की बैठक संपन्न
Illegal liquor Factory : मानगो में चल रही थी अवैध विदेशी शराब की फैक्ट्री, उत्पाद विभाग में भंडाफोड़ कर संचालक को किया गिरफ्तार
Sikh Community : कौम की चढ़दी कलां रहेगी: कुलविंदर सिंह
International Women’s Day : सीपी कबीर क्लब में महिला दिवस व होली मिलन समारोह की रही धूम

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!