Jamshedpur : (Jamshedpur Crime) बिरसानगर थाना क्षेत्र स्थित बारीडीह बाजार में एक मेडिकल दुकानदार के साथ मारपीट और जबरन दुकान खाली कराने का मामला सामने आया है। इस मामले में शुक्रवार को था थाने में शिकायत दर्ज कराई गई है। पीड़ित दिव्यांग दुकानदार निर्मलेंदु मिर्धा ने बताया कि वह वर्ष 2011 से देवराज मेडिकल का संचालन कर रहे हैं। दुकान मालिक पंकज कच्छप ने दुकान लेते समय उनसे 80 हजार रुपये एडवांस के तौर पर लिए थे। (Jamshedpur Crime)
Jamshedpur Crime: 15 साल से दुकान चला रहा था दिव्यांग

Jamshedpur Crime: दुकान में तोड़फोड़
निर्मलेंदु के अनुसार, फरवरी 2025 में पंकज ने अचानक दुकान खाली करने को कहा। पीड़ित ने यह कहते हुए इनकार किया कि वह 15 वर्षों से दुकान चला रहे हैं और इस पर उनका हक बनता है। लगातार मिल रही धमकियों के बीच उन्होंने अप्रैल में कोर्ट में केस दर्ज कराया था।
इसे भी पढ़ें – Jamshedpur Education : आद्या सिंह बनीं झारखंड की पहली बेटी, जिनका एनडीए में चयन हुआ VDO
गुरुवार दोपहर करीब 1 बजे पंकज कच्छप लगभग 20-25 लोगों के साथ दुकान पहुंचे और बिना कोई सूचना दिए तोड़फोड़ शुरू कर दी। इसके बाद वे निर्मलेंदु को जबरन पास के एक मैरिज हॉल में ले गए, जहां उनके साथ मारपीट की गई और सादे कागज पर हस्ताक्षर करवा लिए गए।
बाद में दुकान में रखा फर्नीचर और दवाएं बाहर फेंक दी गईं। कुछ सामान उनके घर पहुंचाया गया, जबकि बाकी को इधर-उधर फेंक दिया गया। निर्मलेंदु ने दावा किया कि इस घटना में उन्हें करीब 30 लाख रुपये का नुकसान हुआ है। साथ ही, दुकान में रखे एक लाख रुपये नकद भी गायब हैं, जो संभवतः पंकज अपने साथ ले गया। घटना के बाद पीड़ित ने बिरसानगर थाना में पंकज कच्छप और अन्य अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कराया है। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है




