Home > Crime > जमशेदपुर : एमजीएम अस्पताल के इमरजेंसी में चार्जिंग में लगा फोन लेकर युवक भागा लोगों ने पीछा किया तो मोबाइल छोड़कर फरार

जमशेदपुर : एमजीएम अस्पताल के इमरजेंसी में चार्जिंग में लगा फोन लेकर युवक भागा लोगों ने पीछा किया तो मोबाइल छोड़कर फरार

न्यूज़ बी रिपोर्टर, जमशेदपुर : साकची के एमजीएम अस्पताल की सुरक्षा व्यवस्था भगवान भरोसे है। यहां आए दिन मोबाइल चोरी की घटना हो रही है। गुरुवार को कदमा की रहने वाली एक महिला मंजू ने अपना मोबाइल चार्जिंग में लगा रखा था। तभी अचानक उसकी नजर पड़ी तो मोबाइल गायब दिखा। उसने देखा कि एक युकक मोबाइल लेकर भाग रहा है।महिला ने शोर मचाया तो लोग दौड़े। युवक ने जब देखा कि लोग उसका पीछा कर रहे हैं तो मोबाइल फेंक कर भाग निकला। बताते हैं कि एमजीएम अस्पताल से आए दिन मोबाइल और बाइक की चोरी होती रहती है। 2 साल पहले वार्ड में भर्ती महिला के साथ रेप भी हो गया था। मीडिया में खबर आने के बाद पुलिस हरकत में आई थी और प्राथमिकी दर्ज करने के बाद आरोपी युवक को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था।

You may also like
Kapali Theft: कपाली में बंद घर से ढाई लाख रुपए कीमत के जेवरात चोरी, बिहार गया था परिवार
Jamshedpur WhatsApp Chatbot: 15 सितंबर से जमशेदपुर में शुरू होगी ‘अबुआ मित्र’ WhatsApp चैटबोट सेवा, मोबाइल से दर्ज होगी जन शिकायत
झारखंड में अगले साल अप्रैल-मई में पंचायत चुनाव की तैयारी, ओबीसी आरक्षण के लिए ट्रिपल टेस्ट जरूरी
जमशेदपुर के बड़े रिटेल स्टोरों में मिले प्रतिबंधित खाद्य उत्पाद, जानें किन दर्जन भर प्रतिष्ठानों को नोटिस

Leave a Reply