Home > Crime > साकची के जामा मस्जिद के पास एक दुकान में कुछ लोगों ने दुकानदार को मारपीट कर किया घायल, लूट लिए 80 हजार रुपए

साकची के जामा मस्जिद के पास एक दुकान में कुछ लोगों ने दुकानदार को मारपीट कर किया घायल, लूट लिए 80 हजार रुपए

न्यूज़ बी रिपोर्टर, जमशेदपुर: साकची थाना क्षेत्र के जामा मस्जिद के पास एक दुकान पर धावा बोलकर कुछ लोगों ने एक दुकानदार पर जानलेवा हमला कर घायल कर दिया। मारपीट करने वालों ने दुकानदार को घायल कर 80 हजार रुपए भी लूट लिए। दुकानदार समीर परवेज ने बताया कि गुरुवार की सुबह वह 9:30 बजे अपनी दुकान खोल कर महाजन को देने के लिए रुपए का हिसाब लगा रहे थे। तभी सेफ्टी जोन के मालिक मतलूब अंसारी पहुंच गए। उन्होंने चाकू से जानलेवा हमला कर दिया। उनके साथ महबूब अंसारी भी आए। उन्होंने बंदूक की बट से कंधे पर वार किया और सगीर अंसारी ने जमीन पर गिरा कर लात जूते से मारने लगे। यह लोग गल्ले में 80 हजार रुपए लूट कर फरार हो गया। दुकानदार समीर परवेज मानगो के आजाद नगर रोड नंबर एक के रहने वाले हैं।

You may also like
जमशेदपुर के बड़े रिटेल स्टोरों में मिले प्रतिबंधित खाद्य उत्पाद, जानें किन दर्जन भर प्रतिष्ठानों को नोटिस
Jamshedpur SIR-2026: अफगानिस्तान ऐंगल के बाद जमशेदपुर में मतदाता दस्तावेज सत्यापन की कमिश्नर ने की समीक्षा
यमन ने रणनीतिक लाल सागर बंदरगाह मोखा पर किया कब्जा, बाब अल-मंदब की ओर बढ़ी सेना
जमशेदपुर में वोटर लिस्ट में घुसे 3 अफगानी नागरिक: पासपोर्ट जांच में खुली पोल, चुनाव आयोग के आदेश पर FIR दर्ज+VDO

Leave a Reply