Home > Crime > मानगो थाना पुलिस ने मानगो चौक पर तमंचे की बट से मारकर कार छीनने का प्रयास करने वाले दो आरोपियों को भेजा जेल

मानगो थाना पुलिस ने मानगो चौक पर तमंचे की बट से मारकर कार छीनने का प्रयास करने वाले दो आरोपियों को भेजा जेल

न्यूज़ बी रिपोर्टर, जमशेदपुर : मानगो थाना पुलिस ने मंगलवार को मानगो चौक पर पिस्टल दिखाकर धतकीडीह के युवक मोहम्मद अशहर उर्फ दानिश से ब्रेजा कार छीनने की कोशिश करने वाले दो आरोपियों को पुलिस ने जेल भेज दिया है। पुलिस ने दोनों आरोपियों सोनारी के बी ब्लॉक के रहने वाले कंचन कुमार तिवारी और कदमा के घोड़ा चौक मरीन ड्राइव के पास रहने वाले राजेंद्र कुमार झा को जेल भेजा है। दोनों आरोपियों को पुलिस ने बुधवार को एमजीएम अस्पताल ले जाकर इनकी मेडिकल जांच कराई और उसके बाद जेल भेजा है। इनके पास से एक पिस्टल और सात कारतूस बरामद हुए हैं।

यह भी पढें – सरदार भगवान सिंह ने जीता सीजीपीसी के अध्यक्ष पद का चुनाव, मिले 170 वोट, जीत के बाद दागे गए पटाखे

साथ ही पुलिस ने उस ब्रेजा कार को भी जप्त कर लिया है, जिसे छीनने की कोशिश की जा रही थी। कंचन कुमार तिवारी मूल रूप से उत्तर प्रदेश के गाजीपुर के जमुनिया थाना क्षेत्र के ताजपुर का रहने वाला है। दोनों आरोपी अभी फाइनेंस होने वाली गाड़ियों की किस्त फेल होने पर बैंकों की तरफ से इसे उठाने का काम करते हैं।
जवाहरनगर में मोबाइल छीनने वाले आरोपी को पुलिस ने भेजा जेल
मानगो थाना क्षेत्र के जवाहर नगर रोड नंबर 15 से राहुल कुमार महतो का मोबाइल छीन कर भाग जाने वाले आरोपी को पुलिस ने बुधवार को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी कपाली थाना क्षेत्र के हिम्मतनगर का रहने वाला जियारुल इस्लाम है। इस्लाम को पुलिस ने जेल भेज दिया है।‌ उसने 1 दिसंबर को मोबाइल छीनने की घटना अंजाम दी थी।

मोबाइल छीनने का आरोपी
You may also like
जमशेदपुर में वोटर लिस्ट में घुसे 3 अफगानी नागरिक: पासपोर्ट जांच में खुली पोल, चुनाव आयोग के आदेश पर FIR दर्ज+VDO
एटीएम से मिनटों में मिलेगा रुपे कार्ड, यूपीआई से ले सकेंगे क्रेडिट
Jamshedpur News: कदमा का 50 बेड वाला धनवंतरी आयुष अस्पताल जल्द होगा शुरू, DC ने दिए आदेश
Jamshedpur Police: ‘जोहार पुलिस’ चैटबॉट शुरू, WhatsApp पर घर बैठे मिलेंगी कई सेवाएं+VDO

Leave a Reply