Home > Jamshedpur > मानगो में अपराधियों पर लगाम लगाने के लिए पुलिस ने चलाया एंटी क्राइम चेकिंग अभियान, दो युवकों को पकड़ा, पूछताछ जारी

मानगो में अपराधियों पर लगाम लगाने के लिए पुलिस ने चलाया एंटी क्राइम चेकिंग अभियान, दो युवकों को पकड़ा, पूछताछ जारी

न्यूज़ बी रिपोर्टर, जमशेदपुर : मानगो में थाने के सामने पुलिस ने शनिवार की रात एंटी क्राइम चेकिंग अभियान चलाया। यह क्राइम चेकिंग अभियान मांगों में अपराधियों पर नकेल कसने के लिए लगाया गया। 2 घंटे तक चले इस अभियान में सभी वाहनों की चेकिंग की गई। चेकिंग अभियान में दो युवक पकड़े गए। युवक हेलमेट नहीं लगाए हुए थे। इसके अलावा इनकी एक गाड़ी के कागजात भी पूरे नहीं थे। इन्हें पकड़कर इनसे पूछताछ की जा रही है। मानगो थाना प्रभारी विनय कुमार ने बताया कि एंटी क्राइम चेकिंग अभियान शाम को 7:00 बजे शुरू हुआ था। यह अभियान 9:00 बजे तक चला। अभियान के तहत ऑटो में लाल व पीली लाइट लगाकर चलने वाले ड्राइवरों को भी रोका गया। उनके ऑटो से लाल व नीली लाइट हटाई गई। इसके अलावा बुलेट में जो लोग साइलेंसर से पटाखे की आवाज निकालते हैं। उनको भी रोककर हिदायत दी गई। इस अभियान के तहत पारडीह चौक से मानगो की तरफ जाने वाले वाहनों की चेकिंग की गई।

You may also like
जमशेदपुर के बड़े रिटेल स्टोरों में मिले प्रतिबंधित खाद्य उत्पाद, जानें किन दर्जन भर प्रतिष्ठानों को नोटिस
Jamshedpur SIR-2026: अफगानिस्तान ऐंगल के बाद जमशेदपुर में मतदाता दस्तावेज सत्यापन की कमिश्नर ने की समीक्षा
यमन ने रणनीतिक लाल सागर बंदरगाह मोखा पर किया कब्जा, बाब अल-मंदब की ओर बढ़ी सेना
जमशेदपुर में वोटर लिस्ट में घुसे 3 अफगानी नागरिक: पासपोर्ट जांच में खुली पोल, चुनाव आयोग के आदेश पर FIR दर्ज+VDO