Home > Jamshedpur > करीम सिटी के बानी सैयद तफज्जुल करीम की स्मृति में मानगो के गांधी मैदान में दो दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता शुरू

करीम सिटी के बानी सैयद तफज्जुल करीम की स्मृति में मानगो के गांधी मैदान में दो दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता शुरू

न्यूज़ बी रिपोर्टर, जमशेदपुर : करीम सिटी के बानी सय्यद अब्दुल करीम की स्मृति में मानगो के गांधी मैदान में दो दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया है। इस प्रतियोगिता का आयोजन मानगो सामाजिक संस्था हिदाया वेलफेयर सोसाइटी के तत्वावधान में किया जा रहा है। प्रतियोगिता के पहले दिन फुटबॉल मैच में मानगो एकादश की टीम ने बागान शाही क्लब को 1-0 से हराकर फाइनल में प्रवेश किया। मानगो एकादश की ओर से मोहम्मद जावेद ने शानदार गोल किया। इसके पहले सेमीफाइनल मैच में आजाद क्लब ने स्टार क्लब को 2-0 से हराकर फाइनल में प्रवेश किया। खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारंभ शनिवार की सुबह हुआ। स्वर्गीय तफज्जुल करीम की याद में छोटे बच्चों के बीच विभिन्न खेलकूद प्रतियोगिता आयोजित की गई। इसमें 400 मीटर और 100 मीटर स्कूल मार्बल रेस का आयोजन किया गया। इसमें मानगो एकादश के खिलाड़ियों ने 98 अंक लाकर अपनी जीत का परचम लहराया। दूसरे स्थान पर स्टूडेंट क्लब के खिलाड़ी रहे। टूर्नामेंट का उद्घाटन समाजसेवी डॉ अफरोज शकील, शिक्षाविद मोहम्मद ताहिर हुसैन, असलम गुड्डू, शाहिद अख्तर और जैद अकील ने किया। उन्होंने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया और शांति के प्रतीक कबूतर को उड़ा कर खेल प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। इस खेल प्रतियोगिता में फाइनल मैच रविवार को खेला जाएगा।

You may also like
Jamshedpur PM Avas : सरयू ने PM आवास के फ्लैट्स को बताया नरक, रांची तक मचा हड़कंप
एग्रिको सिग्नल पर पूर्व सीएम रघुवर के घर के पास सड़क हादसे में मानगो के मार्बल कारोबारी और उसके बेटे की मौत
मानगो में SIR कर्मी को भेष में फ्लैट में घुस महिला को बंधक बनाकर लूटपाट करने वाले चार बदमाश गिरफ्तार, महिला भी पकड़ी गई+VDO
अगला वित्तीय इंफ्रास्ट्रक्चर स्मार्ट, प्रोग्रामेबल, सुरक्षित और समावेशी हो : अजय चौधरी

Leave a Reply