Home > Crime > मानगो थाना पुलिस ने बैकुंठ नगर से ब्राउन शुगर की खरीद बिक्री करने वाले तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर भेजा जेल, 52 पुड़िया ब्राउन शुगर बरामद

मानगो थाना पुलिस ने बैकुंठ नगर से ब्राउन शुगर की खरीद बिक्री करने वाले तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर भेजा जेल, 52 पुड़िया ब्राउन शुगर बरामद

न्यूज़ बी रिपोर्टर, जमशेदपुर : मानगो थाना पुलिस ने बैकुंठ नगर में स्वर्ण रेखा नदी के तट पर सीढी पर बैठकर ब्राउन शुगर की खरीद बिक्री करने वाले तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इन तीन आरोपियों के पास से 52 पुड़िया ब्राउन शुगर बरामद की है। जबकि वहां मौजूद तीन चार अन्य लोग फरार हो गए।

प्रेस कॉन्फ्रेंस में पेश किए गए ब्राउन शुगर बेचने वाले आरोपी

पुलिस फरार आरोपियों का पता लगा रही है। उनकी तलाश में छापामारी कर रही है। बुधवार को मानगो थाने में प्रेस कॉन्फ्रेंस करने के बाद पुलिस अधिकारियों ने यह जानकारी दी और लिखा पढ़ी करने के बाद तीनों आरोपियों को जेल भेज दिया। मानगो थाना प्रभारी ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि कुछ लोग स्वर्णरेखा नदी के तट पर बैकुंठ नगर में ब्राउन शुगर की खरीद बिक्री कर रहे हैं। छापामारी की गई तो 3 लोग पकड़े गए। जो लोग पकड़े गए उनका नाम मानगो थाना क्षेत्र के लक्ष्मण टावर के निकट रहने वाले बैकुंठ नगर का राजा कुमार, शिव मंदिर के करीब गुरुद्वारा रोड का रहने वाला अमन सिंह और उलीडीह थाना क्षेत्र के दुर्गा मंदिर के पास का रहने वाला बलदीप सिंह पाठक हैं।

गिरफ्तारी की जानकारी देते डीएसपी

राजा के जेब से पुलिस ने एक रेडमी कंपनी का मोबाइल और पीछे वाले पॉकेट से 11 हजार 590 रुपए बरामद किए हैं। राजा के पास से 26 पुड़िया ब्राउन शुगर भी मिली है। उनके पास से पुलिस ने एक रेड मी कंपनी का मोबाइल और बलदीप सिंह के पास से पुलिस ने एक मोबाइल बरामद किया है। पुलिस ने तीनों आरोपियों को जेल भेज दिया है।

इसे भी पढ़ें – ब्राउन शुगर के बड़े कारोबारी की तलाश में छापामारी कर रही साकची पुलिस

थाना प्रभारी ने बताया कि अभियुक्त राजा कुमार का अपराधिक इतिहास है। वह मानगो थाने से दो बार और सीतारामडेरा थाने से एक बार जेल जा चुका है।

You may also like
Jamshedpur PM Avas : सरयू ने PM आवास के फ्लैट्स को बताया नरक, रांची तक मचा हड़कंप
एग्रिको सिग्नल पर पूर्व सीएम रघुवर के घर के पास सड़क हादसे में मानगो के मार्बल कारोबारी और उसके बेटे की मौत
मानगो में SIR कर्मी को भेष में फ्लैट में घुस महिला को बंधक बनाकर लूटपाट करने वाले चार बदमाश गिरफ्तार, महिला भी पकड़ी गई+VDO
अगला वित्तीय इंफ्रास्ट्रक्चर स्मार्ट, प्रोग्रामेबल, सुरक्षित और समावेशी हो : अजय चौधरी