Home > Crime > मानगो पुलिस ने पायल टॉकीज के पास से अंतरराज्यीय बाइक गिरोह को पकड़ कर एक बाइक की बरामद

मानगो पुलिस ने पायल टॉकीज के पास से अंतरराज्यीय बाइक गिरोह को पकड़ कर एक बाइक की बरामद

जमशेदपुर : मानगो पुलिस ने पायल टॉकीज के पास चेकिंग अभियान चलाकर अंतर राज्यीय बाइक चोर गिरोह को पकड़ा है। पुलिस ने बाइक चोर गिरोह के सरगना उलीडीह थाना क्षेत्र के शंकोसाई रोड नंबर 1 के रहने वाले निर्मल चौधरी उर्फ नानू के अलावा दाईगुट्टू रोड नंबर 7 के रहने वाले सोनू कुमार शर्मा उर्फ तोतो और बोड़ाम थाना क्षेत्र के डिमोडीह के रहने वाले शिबू कर्मकार उर्फ शिबू को गिरफ्तार किया है। मानगो थाने में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर डीएसपी हेड क्वार्टर 1 भोला प्रसाद ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि अंतरराज्यीय चोर गिरोह का सरगना और कुछ सदस्य मानगो में बाइक चोरी की घटना को अंजाम देने की योजना बना रहे हैं। इसी पर मानगो थाना प्रभारी निरंजन कुमार ने चेकिंग अभियान चलाया। यह तीनों बाइक चोर एक ही बाइक पर मानगो हनुमान मंदिर से मानगो गोल चक्कर की तरफ जा रहे थे। इन्हें रोका गया तो यह भागने लगे। इन्हें दौड़ा कर पकड़ लिया गया। इनके पास से जो बाइक बरामद हुई है। वह चोरी की है।

निर्मल चौधरी उर्फ नानू का अपराधिक इतिहास है। उसके खिलाफ साकची और चौका थाने में मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस ने इन सभी आरोपियों को जेल भेज दिया है। डीएसपी भोला प्रसाद ने बताया कि यह चोर मास्टर की से बाइक का लॉक खोल लेते थे और चोरी की घटना को अंजाम देते थे। उन्होंने बताया कि इन लोगों से पूछताछ की गई है। चोरों के अन्य सदस्यों का नाम भी पता चला है। पुलिस उनकी गिरफ्तारी के लिए छापामारी कर रही है। बाइक चोर गिरोह के सरगना और सदस्यों को गिरफ्तार करने वालों में मानगो थाना प्रभारी निरंजन कुमार के अलावा सहायक अवर निरीक्षक फोरमेसियुस कुजूर, आरक्षी बलराम गोप, आरक्षी दिलीप कुमार उपाध्याय भी शामिल थे।

You may also like
Jamshedpur Diwali : जमशेदपुर में बिना लाइसेंस पटाखा बेचने वालों पर शिकंजा, सुंदरनगर में आधा दर्जन दुकानों की जांच
Jamshedpur Karvachauth : जमशेदपुर में करवा चौथ की धूम, चांद के दीदार का इंतजार; पति की लंबी उम्र के लिए महिलाओं ने रखा निर्जला व्रत+VDO
Kadma Police station: कदमा थाना में ग्रामीणों का हंगामा, बोड़ाम के दो युवकों की रिहाई की मांग पर धरना
Jamshedpur Education : चक्रवात ‘अर्णव’ का असर: जमशेदपुर में 28 और 29 अक्टूबर को सभी स्कूल बंद, कक्षा 12 तक पढ़ाई स्थगित

Leave a Reply