Home > Crime > Jamshedpur : पड़ोसियों से लाखों रुपए कर्ज लेकर चला गया दगाबाज दोस्त , तगादा करने वालों को झेल रहे न्यू सीतारामडेरा के दंपति

Jamshedpur : पड़ोसियों से लाखों रुपए कर्ज लेकर चला गया दगाबाज दोस्त , तगादा करने वालों को झेल रहे न्यू सीतारामडेरा के दंपति

जमशेदपुर : पड़ोसियों से लाखों रुपए कर्ज लेकर न्यू सीतारामडेरा के रहने वाले अतनु बंगोबाश और डोरबा चटर्जी का दगाबाज दोस्त निकल भागा है। कल्याण भौमिक ने अतनु बंगोबाश के घर के आसपास रहने वालों और जानने वालों से लाखों रुपए उधार ले रखे हैं। कल्याण भौमिक अब न तो अतनु बंगोबाश और उनकी पत्नी डोरबा चटर्जी का फोन उठा रहा है और ना ही तकादा करने वालों का। तकादा करने वाले लोग अतनु बंगोबाश के घर पर पहुंच कर अपने पैसे की मांग कर रहे हैं। अतनु बंगोबाश लोगों को बताते थक गए हैं कि कल्याण भौमिक उनका दूर का रिश्तेदार था। कल्याण से अब अतनु बंगोबाश का कोई वास्ता नहीं है। कल्याण अब अतनू के घर भी आना-जाना नहीं करता। अतनू ने पुलिस से मामले की शिकायत कर दी है। पुलिस इस मामले के आरोपी कल्याण भौमिक की तलाश शुरू कर दी है। अतनू बताते हैं कि कल्याण भौमिक परसूडीह में प्रमथ नगर रोड नंबर 4 में भौमिक डिपो के पास का रहने वाला है। वह कदमा में भाटिया बस्ती में डांस अकैडमी में डांस सिखाता है। अतनु बंगोबाश का कहना है कि जिनसे भी कल्याण भौमिक ने रुपया लिया है। वह तगादा करने कल्याण के घर परसूडीह जाएं या फिर डांस एकेडमी जाएं। भालूबासा आकर परेशान ना करें।

You may also like
Jamshedpur News: कदमा का 50 बेड वाला धनवंतरी आयुष अस्पताल जल्द होगा शुरू, DC ने दिए आदेश
Jamshedpur Police: ‘जोहार पुलिस’ चैटबॉट शुरू, WhatsApp पर घर बैठे मिलेंगी कई सेवाएं+VDO
सिरोमन सिंह अकैडमी में स्वर्गीय ठाकुर सिरोमन सिंह की 26वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा
रघुवर दास ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री से की मुलाकात, संताली की ओलचिकी लिपि में पाठ्य सामग्री प्रकाशित करने का आग्रह

Leave a Reply