Home > Jamshedpur > Mango OverBridge : गांधी घाट के पास ओवर ब्रिज बना रही कंपनी की मशीन से फटी पाइपलाइन, बर्बाद हो रहा पानी

Mango OverBridge : गांधी घाट के पास ओवर ब्रिज बना रही कंपनी की मशीन से फटी पाइपलाइन, बर्बाद हो रहा पानी

Jamshedpur: मानगो के गांधी घाट के पास ओवर ब्रिज (Mango OverBridge) का निर्माण कर रही एजेंसी की मशीन से पाइपलाइन फट गई। पाइपलाइन फटने से हजारों लीटर पानी मानगो के छोटे ब्रिज पर एकत्र हो गया है। इससे ब्रिज पर आवागमन बाधित है। सुबह ट्रैफिक पुलिस ने छोटा ब्रिज को बंद कर दिया था। लेकिन बाद में जब यातायात का दबाव बढ़ा तो ब्रिज को खोल दिया गया। लेकिन, इसके बाद भी देर तक जाम लगा रहा। 

Mango OverBridge के निर्माण में लापरवाही से परेशानी

Mango OverBridge निर्माण में लापरवाही से पानी भरने के बाद बंद पुल

Mango OverBridge निर्माण में लापरवाही से पानी भरने के बाद बंद पुल

लेकिन, छोटे ब्रिज पर पानी भरने से ब्रिज पर जबरदस्त जाम लगा है। छोटा ब्रिज और बड़ा ब्रिज दोनों पर जाम है। मानगो चौक जाम रहने से लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। मानगो में जाम की समस्या पुरानी है। इसी से निजात दिलाने के लिए ओवर ब्रिज का निर्माण चल रहा है। लेकिन ओवर ब्रिज ( Mango OverBridge) के निर्माण की वजह से लोगों को काफी परेशानी झेलनी पड़ रही है। क्योंकि, कार्यकारी एजेंसी लापरवाही बरत रही है।

इसे भी पढ़ें – Train Cancelled : तकनीकी बाधाओं के कारण यह ट्रेनें रहेंगी रद

मानगो चौक पर चेकिंग के दौरान सिपाही को अपशब्द कहकर भाग गया बाइक सवार

मानगो चौक पर चेकिंग के दौरान ट्रैफिक सिपाहियों ने यातायात नियमों का उल्लंघन करते हुए एक बाइक सवार को पकड़ लिया। यह बाइक सवार बिना हेलमेट के था। उसे रोकने का इशारा किया गया तो उसने सिपाही को अपशब्द कहे। लेकिन सिपाहियों ने उसे पकड़ लिया और कार्रवाई करने के लिए आगे ले जाने लगे। इसी बीच युवक बाइक को लेकर भाग निकला। एक सिपाही ने उसे कुछ दूर तक दौड़ाया। लेकिन युवक तेजी से बाइक चलाकर निकल भागा। युवक इस तरह भागा कि सिपाही जख्मी हो सकता था। लेकिन ट्रैफिक सिपाही बाल बाल बच गया। वरना उसे चोट लग सकती थी।

You may also like
मानगो ओवरब्रिज निर्माण कार्य तेज करने के निर्देश, उपायुक्त ने किया स्थल निरीक्षण
बारीडीह में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु का आत्मीय अंदाज, गाड़ी से उतर पैदल चलीं और बच्चों को बांटी चॉकलेट
जमशेदपुर में एंबुलेंस के लिए बनेगा ग्रीन कॉरिडोर, ताकि आसानी से MGM अस्पताल पहुंचें मरीज+VDO
Jamshedpur Traffic Checking : मानगो में बिना हेलमेट जा रहे थे स्कूटी सवार, रोकने पर ट्रैफिक पुलिस से की हाथापाई

Leave a Reply