Home > Jamshedpur > जमशेदपुर: मानगो के बाढ़ ग्रस्त इलाके में बाढ़ पीड़ितों की मदद में जुटा नगर निगम, किया जा रहा नाश्ते व भोजन का इंतजाम

जमशेदपुर: मानगो के बाढ़ ग्रस्त इलाके में बाढ़ पीड़ितों की मदद में जुटा नगर निगम, किया जा रहा नाश्ते व भोजन का इंतजाम

न्यूज़ बी रिपोर्टर, जमशेदपुर : मानगो के बाढ़ ग्रस्त इलाके में मानगो नगर निगम बाढ़ पीड़ितों की मदद में जुटा हुआ है। मानगो नगर निगम के कार्यपालक पदाधिकारी सुरेश यादव खुद बाढ़ ग्रस्त इलाकों में जाकर बाढ़ पीड़ितों की मदद कर रहे हैं। उनकी देखरेख में बाढ़ पीड़ितों के बीच चूड़ा गुड़ का वितरण किया जा रहा है। इसके अलावा कई संस्थाओं को लगाकर नाश्ता और भोजन का भी वितरण हो रहा है। मानगो नगर निगम के कनीय अभियंता देवेश कुमार, नगर प्रबंधक जितेंद्र कुमार, दिनेश्वर यादव, निशांत आदि बाढ़ ग्रस्त इलाकों का लगातार दौरा कर रहे हैं। नगर निगम के अधिकारी और कर्मचारी मानगो के हड्डी गोदाम, दाई गुट्टू, कुंवर बस्ती, वर्कर्स कॉलेज के आसपास का इलाका, गुरुद्वारा रोड, बैकुंठ नगर, प्रहलाद नगर, शांति नगर, शंकोसाई, खड़िया बस्ती आदि बाढ़ ग्रस्त इलाकों की बराबर निगरानी में लगे हैं और पीड़ितों को हरसंभव मदद दी जा रही है। इलाके में टैंकर से जलापूर्ति भी हो रही है। मानगो विकास समिति के अध्यक्ष ओंकार सिंह और उनकी टीम के अन्य सदस्य भी बाढ़ ग्रस्त इलाकों में बाढ़ पीड़ितों की सहायता कर रहे हैं। समिति के अध्यक्ष ओंकार नाथ सिंह ने बाढ़ पीड़ितों से धैर्य की अपील की है और हर संभव मदद की बात कही है। मानगो वासियों से अपील की गई कि किसी भी तरह की दिक्कत होने पर फौरन फोन करें।
स्वास्थ्य मंत्री ने भी लिया इलाके का जायजा
स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने मानगो के विभिन्न बाढ़ प्रभावित इलाकों का दौरा किया। उन्होंने बाढ़ पीड़ितों की समस्या जानी और प्रशासनिक अधिकारियों को इन्हें हल करने को कहा। इस मौके पर स्वास्थ्य मंत्री के साथ मानगो विकास समिति के ओंकार नाथ सिंह, मदन सिंह, मानगो प्रखंड कांग्रेस के अध्यक्ष ईश्वर सिंह, कुशाग्र सिंह, हर्षित सिंह, सुशील बारला आदि मौजूद थे।

मानगो में स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता के साथ मानगो विकास समिति के अध्यक्ष ओंकार नाथ सिंह
You may also like
जमशेदपुर में वोटर लिस्ट में घुसे 3 अफगानी नागरिक: पासपोर्ट जांच में खुली पोल, चुनाव आयोग के आदेश पर FIR दर्ज+VDO
एटीएम से मिनटों में मिलेगा रुपे कार्ड, यूपीआई से ले सकेंगे क्रेडिट
Jamshedpur News: कदमा का 50 बेड वाला धनवंतरी आयुष अस्पताल जल्द होगा शुरू, DC ने दिए आदेश
Jamshedpur Police: ‘जोहार पुलिस’ चैटबॉट शुरू, WhatsApp पर घर बैठे मिलेंगी कई सेवाएं+VDO

Leave a Reply