Home > Jamshedpur > साकची में हजरत अली की शहादत को लेकर आयोजित की गई मजलिस, लोगों ने की ताबूत की जियारत

साकची में हजरत अली की शहादत को लेकर आयोजित की गई मजलिस, लोगों ने की ताबूत की जियारत

न्यूज़ बी रिपोर्टर, जमशेदपुर : साकची में हजरत अली अलैहिस्सलाम की शहादत को लेकर बुधवार की देर रात मजलिस का आयोजन किया गया। इस मजलिस को मौलाना सादिक अली ने पढ़ा। उन्होंने अपनी मजलिस में बताया कि हजरत अली अलैहिस्सलाम ने अपने हुकूमत के दौर में घर-घर जाकर गरीबों को राशन पहुंचाया। जब देर रात हो जाती थी तो हजरत अली राशन के बोरे अपने कंधे पर लेकर अकेले ही लोगों के घरों पर जाते थे। 19 रमजान को मस्जिदे कूफा में सुबह की नमाज में उनके सर पर तलवार से हमला किया गया था। 21 रमजान को उनकी शहादत हुई थी। मजलिस के बाद ताबूत निकले और लोगों की ताबूत की जियारत की। नौहा खानी और सीना जनी भी हुई। नोहा पढ़ा गया- हसन उड़ाते हैं खाक सर पर हुसैन आंसू बहा रहे हैं। मोमिनो हैदर ए कर्रार का मातम कर लो। इस मजलिस में मानगो, टेल्को, टिनप्लेट, सोनारी, कपाली, शास्त्री नगर, रामदास भट्टा, कीताडीह आदि इलाके से लोग पहुंचे थे। गुरुवार की दोपहर मानगो में जाकिर नगर स्थित इमामबारगाह हजरत अबू तालिब में मजलिस का आयोजन किया जाएगा।
इसे भी पढ़ें- हजरत अली की शहादत पर मस्जिद जाफरिया में या अली मौला अली की आवाज गूंजी

You may also like
Ranchi Market: छह भारतीय समुदायों की दुल्हनों के लिए ‘रिवाह बाए तनिष्क’ ने लॉन्च किया ‘वेडिंग सिग्नेचर्स’ कलेक्शन
Jamshedpur Electronics : क्रोमा में आईफोन 18 प्रो की प्री-बुकिंग शुरू, 12 हजार रुपये तक एक्सचेंज बोनस
प्रिंस खान के भाई बंटी का धनबाद में पैदल मार्च, पूछताछ में खुले गिरोह के नए राज+VDO
Jamshedpur PM Avas : सरयू ने PM आवास के फ्लैट्स को बताया नरक, रांची तक मचा हड़कंप

Leave a Reply