Home > Crime > अधिवक्ता चंदन चौबे को हथकड़ी लगाने के मामले में कांस्टेबल बलराम चौधरी सस्पेंड, सब इंस्पेक्टर से मांगा गया स्पष्टीकरण

अधिवक्ता चंदन चौबे को हथकड़ी लगाने के मामले में कांस्टेबल बलराम चौधरी सस्पेंड, सब इंस्पेक्टर से मांगा गया स्पष्टीकरण

न्यूज़ बी रिपोर्टर, जमशेदपुर : जमशेदपुर कोर्ट के अधिवक्ता चंदन चौबे को हथकड़ी लगा कर न्यायालय में पेश करने के मामले में कार्रवाई हुई है। एसएसपी प्रभात कुमार ने अधिवक्ता चंदन चौबे को हथकड़ी लगाने वाले कांस्टेबल बलराम चौधरी को तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर दिया है। इसके अलावा सब इंस्पेक्टर श्रीराम शर्मा को स्पष्टीकरण देने को कहा गया है। उनका स्पष्टीकरण आने के बाद उन पर आगे की विभागीय कार्रवाई की जाएगी। गौरतलब है कि एसएसपी ने यह कार्रवाई तब की है जब जमशेदपुर के जिला बार एसोसिएशन ने प्रशासन से 12 घंटे के अंदर इस मामले में कार्रवाई करने की मांग की थी और चेतावनी दी थी कि अगर कार्रवाई नहीं हुई तो गुरुवार को भी अधिवक्ता हड़ताल पर रहेंगे। गौरतलब है कि कदमा थाना क्षेत्र के शास्त्री नगर में हुए सांप्रदायिक बवाल के मामले में अधिवक्ता चंदन चौबे को आरोपी बनाकर पुलिस ने जेल भेजा था। चंदन चौबे को हथकड़ी लगाकर कोर्ट में पेश किया गया था। इससे जमशेदपुर कोर्ट के अधिवक्ता नाराज हो गए और बुधवार को हड़ताल पर चले गए थे।
इसे भी पढ़ें- भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश को जेल में अभय सिंह से नहीं मिलने देने पर भाजपाइयों ने साकची गोल चक्कर पर फूंका सरकार का पुतला

You may also like
Ranchi Market: छह भारतीय समुदायों की दुल्हनों के लिए ‘रिवाह बाए तनिष्क’ ने लॉन्च किया ‘वेडिंग सिग्नेचर्स’ कलेक्शन
Jamshedpur Electronics : क्रोमा में आईफोन 18 प्रो की प्री-बुकिंग शुरू, 12 हजार रुपये तक एक्सचेंज बोनस
प्रिंस खान के भाई बंटी का धनबाद में पैदल मार्च, पूछताछ में खुले गिरोह के नए राज+VDO
Jamshedpur PM Avas : सरयू ने PM आवास के फ्लैट्स को बताया नरक, रांची तक मचा हड़कंप