Home > Jamshedpur > Jamshedpur : महिला उत्थान मंडल ने आशाराम बापू को रिहा करने की उठाई मांग, जमशेदपुर में किया प्रदर्शन+ वीडियो

Jamshedpur : महिला उत्थान मंडल ने आशाराम बापू को रिहा करने की उठाई मांग, जमशेदपुर में किया प्रदर्शन+ वीडियो

जमशेदपुर : संत आसाराम बापू की रिहाई की मांग उठने लगी है। जमशेदपुर में महिला उत्थान मंडल ने मंगलवार को साकची में डीसी ऑफिस पर प्रदर्शन किया। प्रदर्शन करने के बाद आशाराम बापू की रिहाई के लिए डीसी ऑफिस में विज्ञापन भी सौंपा। यह प्रदर्शन महिला उत्थान मंडल ने किया है। महिला उत्थान मंडल का कहना है कि झूठे आरोपों के तहत आशाराम बापू को जोधपुर कारागार में रखा गया है। उनकी उम्र 86 वर्ष है। उनकी तबीयत खराब है। महिला उत्थान मंडल का कहना है कि आशाराम बापू को ट्राईजेमिनल न्यूराल्जिया और पेट दर्द की तकलीफ थी।

लेकिन साढे 11 साल से अधिक समय से लगातार कस्टडी और तनावपूर्ण वातावरण की वजह से अब वह हृदय रोग से भी पीड़ित हो गए हैं। उन्हें जरूरी चिकित्सा उपलब्ध कराई जाए। आशाराम बापू को 13 जनवरी से 6 फरवरी तक जोधपुर के एम्स अस्पताल के कार्डियक आईसीयू में भर्ती किया गया था। रिपोर्ट के मुताबिक उनके दिल में तीन ब्लॉकेज हैं। उनका हीमोग्लोबिन का स्तर लगातार गिरता जा रहा है। इसलिए उनको रिहा किया जाए। गौरतलब है कि जोधपुर पुलिस ने 31 अगस्त साल 2013 को आसाराम बापू को गिरफ्तार किया था।

You may also like
Jamshedpur Dangerous Boat : लकड़ी के पटरे जोड़कर बनी कमजोर नाव से मछली पकड़ने और बालू निकालने का खतरा, सुवर्णरेखा में इसी नाव से दो युवक हुए लापता
Jamshedpur Tata Sublease Scam : फिर गरमाया 59 सबलीज का विवाद, कहां है 4288 पन्नों की जांच रिपोर्ट
तुरियाबेड़ा में गणेश विसर्जन विवाद फिर भड़का, दो पक्षों में मारपीट; तीन घायल
जमशेदपुर जिला बार संघ के अधिवक्ता अमित वर्मा का निधन, 7 सितंबर को दूसरी पाली में कार्य से विरत रहेंगे अधिवक्ता

Leave a Reply