Home > Jamshedpur > सिदगोड़ा स्थित श्री श्री कांवरिया मंदिर में भगवान बालाजी का ब्रह्म उत्सव, अधिवक्ताओं ने लिया भाग

सिदगोड़ा स्थित श्री श्री कांवरिया मंदिर में भगवान बालाजी का ब्रह्म उत्सव, अधिवक्ताओं ने लिया भाग

न्यूज़ बी रिपोर्टर, जमशेदपुर : सिदगोड़ा स्थित श्री श्री कांवरिया मंदिर में भगवान बालाजी का ब्रह्म उत्सव मनाया गया। यह ब्रह्म उत्सव 23 फरवरी से लेकर 26 फरवरी तक चला। आखिरी दिन रविवार को कार्यक्रम की पूर्णाहुति दी गई। इसमें भगवान वेंकटेश की पूजा अर्चना के बाद महाभोग का आयोजन हुआ। महाभोग के कार्यक्रम में श्री वारी सेवादल झारखंड के सभी अधिवक्ताओं ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। कार्यक्रम का संचालन अधिवक्ता अरुण कुमार ने किया। कार्यक्रम समिति को मुख्य रूप से अधिवक्ता कामेश्वरी, शांति रंजन दास, कार्तिक डे, धर्मेंद्र कुमार, रमन ओझा, बसंत कुमार, अमित कुमार, विनोद कुमार मिश्रा, चंदन कुमार यादव, केशव कुमार सिंह, राजीव रंजन, अक्षय कुमार झा, अजय कुमार, परम पति भगत, प्रमोद कुमार दुबे, सलावत महतो आदि मौजूद थे। कार्यक्रम के अंत में भगवान का भजन गाया गया।
इसे भी पढ़ें-जमशेदपुर में नगर निकाय की ओर से चलाई जाएंगी 100 सिटी बसें, डीसी के निर्देश पर रूट का हो रहा सर्वे

You may also like
जमशेदपुर में वोटर लिस्ट में घुसे 3 अफगानी नागरिक: पासपोर्ट जांच में खुली पोल, चुनाव आयोग के आदेश पर FIR दर्ज+VDO
एटीएम से मिनटों में मिलेगा रुपे कार्ड, यूपीआई से ले सकेंगे क्रेडिट
Jamshedpur News: कदमा का 50 बेड वाला धनवंतरी आयुष अस्पताल जल्द होगा शुरू, DC ने दिए आदेश
Jamshedpur Police: ‘जोहार पुलिस’ चैटबॉट शुरू, WhatsApp पर घर बैठे मिलेंगी कई सेवाएं+VDO

Leave a Reply