Home > Jamshedpur > Jamshedpur Lawyers Verification : वेरिफिकेशन के लिए अधिवक्ताओं को मिली 10 दिन की मोहलत, जानें कब तक रांची में भरे जाएंगे आवेदन

Jamshedpur Lawyers Verification : वेरिफिकेशन के लिए अधिवक्ताओं को मिली 10 दिन की मोहलत, जानें कब तक रांची में भरे जाएंगे आवेदन

लॉयर्स डिफेंस प्रतिनिधिमंडल ने वाइस चेयरमैन राजेश कुमार शुक्ला को सौंपा आभार पत्र, वेरीफिकेशन प्रक्रिया में सहयोग की अपील

Jamshedpur : बार काउंसिल ऑफ इंडिया के प्लेस एंड प्रैक्टिस वेरीफिकेशन रूल 2015 के तहत जिन अधिवक्ताओं ने अब तक अपना वेरीफिकेशन (Jamshedpur Lawyers Verification) फॉर्म नहीं भरा है, वे 16 जून 2025 से अगले 10 दिनों तक ऐसा कर सकते हैं। यह अधिवक्ता रांची स्थित झारखंड स्टेट बार काउंसिल के कार्यालय में जाकर अपना फॉर्म भर सकते हैं। यह जानकारी वरिष्ठ अधिवक्ता अक्षय कुमार झा ने दी है। उन्होंने बताया कि मंगलवार को लॉयर्स डिफेंस का प्रतिनिधिमंडल झारखंड स्टेट बार काउंसिल के वाइस चेयरमैन राजेश कुमार शुक्ला से मिला। अधिवक्ताओं की (Jamshedpur Lawyers Verification) वेरीफिकेशन प्रक्रिया को लेकर उनसे दिशा-निर्देश प्राप्त किए।

Jharkhand Lawyers Verification के लिए जरूरी दस्तावेज

प्रत्येक अधिवक्ता को फॉर्म के साथ निम्नलिखित दस्तावेज संलग्न करने होंगे

* ₹2000 का डिमांड ड्राफ्ट (पेएबल टू झारखंड स्टेट बार काउंसिल, रांची)
* मैट्रिक, ग्रेजुएशन और एलएलबी की पास सर्टिफिकेट की कॉपी
* एलएलबी की अंतिम वर्ष की मार्कशीट
* एनरोलमेंट सर्टिफिकेट की छायाप्रति
* चार पासपोर्ट साइज फोटो
* जिला बार संघ के किसी पदाधिकारी से अटेस्टेड फॉर्म और दस्तावेज

Jharkhand Lawyers Verification : राजेश शुक्ला को अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया

कार्यक्रम के दौरान अधिवक्ताओं ने झारखंड स्टेट बार काउंसिल के वाइस चेयरमैन राजेश कुमार शुक्ला काआभार व्यक्त किया और उन्हें अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया। अधिवक्ता समुदाय की भलाई में निरंतर सहयोग के लिए सभी ने उनकी सराहना की।

इसे भी पढ़ें – Jamshedpur Court : बार काउंसिल के रजिस्टर्ड मेंबर ही अब कर सकेंगे वकालत, जमशेदपुर जिला बार संघ का फैसला

वेलफेयर कमेटी के सदस्यों ने दिया सहयोग का संदेश

लॉयर्स वेलफेयर कमेटी के सदस्य अधिवक्ता परमजीत कुमार श्रीवास्तव और अक्षय कुमार झा ने अधिवक्ताओं के हित में लगातार काम करने की प्रतिबद्धता जताई और वेलफेयर के मुद्दों पर समर्थन देने का अनुरोध किया।

यह अधिवक्ता रहे मौजूद

इस कार्यक्रम में प्रमुख रूप से अधिवक्ता परमजीत कुमार श्रीवास्तव, विनोद कुमार मिश्रा, अमित कुमार, नवीन प्रकाश, अक्षय कुमार झा, नीरज कुमार और दीपक प्रकाश उपस्थित रहे।

You may also like
बहरागोड़ा में आसमान से पैराशूट के सहारे गिरा वैज्ञानिक उपकरण, बंगाल से है कनेक्शन
डुमरिया में 30 बेड के नवनिर्मित अस्पताल का आज उद्घाटन, स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी करेंगे लोकार्पण
मानगो में महिला को बंधक बनाकर लूट, SIR के बहाने फ्लैट में घुसे थे बदमाश
जमशेदपुर में खतरनाक स्तर से नीचे स्वर्णरेखा, खरकई नदी खतरे के निशान से 1.95 मीटर ऊपर

Leave a Reply