Home > Jamshedpur > Jamshedpur Court : बार काउंसिल के रजिस्टर्ड मेंबर ही अब कर सकेंगे वकालत, जमशेदपुर जिला बार संघ का फैसला

Jamshedpur Court : बार काउंसिल के रजिस्टर्ड मेंबर ही अब कर सकेंगे वकालत, जमशेदपुर जिला बार संघ का फैसला

जमशेदपुर में लॉयर्स डिफेंस ने विश्व रक्तदाता दिवस पर की मीटिंग, अधिवक्ताओं के हित में उठाया कदम

Jamshedpur : विश्व रक्तदाता दिवस के अवसर पर लॉयर्स डिफेंस की ओर से जमशेदपुर के पुराने कोर्ट परिसर (Jamshedpur Court ) स्थित बार भवन में शनिवार को दोपहर 2 बजे एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता लॉयर्स डिफेंस के अध्यक्ष परमजीत कुमार श्रीवास्तव ने की, जबकि मुख्य अतिथि के रूप में सांसद विद्युत वरण महतो के प्रतिनिधि अधिवक्ता संजीव कुमार उपस्थित रहे। ( Jamshedpur Court)

बैठक में लॉयर्स डिफेंस की पूरी टीम मौजूद रही और मुख्य रूप से जिला बार संघ के अध्यक्ष, महासचिव समेत सभी पदाधिकारियों को धन्यवाद ज्ञापित किया गया, जिन्होंने अधिवक्ताओं के हित में स्पष्ट व ठोस निर्णय लेने का काम किया है।

इसे भी पढ़ें – Jamshedpur DDC News : पूर्वी सिंहभूम में विधि व सामान्य शाखा की समीक्षा, कार्यों में पारदर्शिता व समयबद्धता पर जोर

Jamshedpur Court: गैर पंजीकृत अधिवक्ताओं पर होगी कार्रवाई

बैठक में इस बात की जानकारी दी गई कि जिला बार संघ द्वारा निर्णय लिया गया है कि अब केवल वही अधिवक्ता अदालत में प्रैक्टिस कर सकेंगे, जो अधिवक्ता अधिनियम 1961 के अंतर्गत स्टेट बार काउंसिल या बार काउंसिल ऑफ इंडिया के पंजीकृत सदस्य हैं, तथा जिन्होंने ऑल इंडिया बार एग्जामिनेशन पास कर रखा है। इस दिशा में बार संघ की ओर से चेतावनी दी गई है कि गैर-पंजीकृत या अपात्र अधिवक्ताओं के विरुद्ध अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी यदि वे कोर्ट में कार्यरत पाए जाते हैं।

इस बैठक में अधिवक्ता नवीन प्रकाश, विनोद कुमार मिश्रा, अमित कुमार, अक्षय कुमार झा, रविंद्र कुमार, संजीव कुमार झा, संजय कुमार, कार्यकारिणी सदस्य विनीत मिश्रा, पूर्व कोषाध्यक्ष दिव्येंदु मंडल, आशीष कुमार दत्ता, विद्युत नदी, जयद्रथ गोस्वामी सहित 100 से अधिक अधिवक्ताओं की उपस्थिति रही।

Jamshedpur Court: रक्तदान करते अधिवक्ता

Jamshedpur Court: रक्तदान करते अधिवक्ता

बैठक समाप्त होने के बाद लॉयर्स डिफेंस की एक प्रतिनिधिमंडल जमशेदपुर ब्लड बैंक पहुंचा, जहां प्रतीक फाउंडेशन द्वारा आयोजित रक्तदान शिविर में अधिवक्ताओं ने रक्तदान कर सामाजिक सेवा का उदाहरण प्रस्तुत किया। रक्तदाता अधिवक्ताओं में अक्षय कुमार झा, नवीन प्रकाश और संजय कुमार शामिल रहे। उनके साथ अध्यक्ष परमजीत कुमार श्रीवास्तव, अधिवक्ता रविंद्र कुमार और संजीव कुमार झा भी उपस्थित थे।

You may also like
झारखंड स्टेट बार काउंसिल ने 63 नए अधिवक्ताओं को सौंपे एनरोलमेंट सर्टिफिकेट, हाईकोर्ट में हुआ सम्मान समारोह
जमशेदपुर के वरिष्ठ अधिवक्ता भीम हेंब्रम का निधन, जिला बार संघ ने दी श्रद्धांजलि, 27 जुलाई को द्वितीय पाली में न्यायिक कार्य से रहेंगे विरत रहेंगे एडवोकेट्स
जमशेदपुर के वरिष्ठ अधिवक्ता का निधन, बार संघ ने शनिवार को दूसरी पाली में कार्य से अलग रहकर श्रद्धांजलि देने का किया निर्णय
गोविंदपुर में 48 घंटे से जलापूर्ति ठप, डेढ़ लाख लोग परेशान, पानी टंकी पर फूटा आक्रोश+VDO

Leave a Reply