Home > Crime > जमशेदपुर : कदमा के मरीन ड्राइव पर किशोर की मौत के बाद जाम के मामले में माता -पिता समेत 17 की तलाश में पुलिस, एसएसपी ऑफिस में प्रदर्शन+ वीडियो

जमशेदपुर : कदमा के मरीन ड्राइव पर किशोर की मौत के बाद जाम के मामले में माता -पिता समेत 17 की तलाश में पुलिस, एसएसपी ऑफिस में प्रदर्शन+ वीडियो

न्यूज़ बी रिपोर्टर, जमशेदपुर : कदमा थाना क्षेत्र के घोड़ा चौक के पास पिछले साल 17 जून को भाजपा की झंडा लगी गाड़ी के टक्कर मार देने से किशोर आनंद देवगम की मौत के मामले में कुसुम नगर के लोगों ने चक्का जाम किया था। पुलिस ने इस मामले में आनंद देवगम के माता पिता कांग्रेस की नेत्री शिखा चौधरी समेत 17 लोगों पर केस किया है। इसमें अधिकांश महिलाएं हैं। इन आरोपियों की पुलिस अब तलाश कर रही है। इससे नाराज होकर कुसुम नगर की महिलाओं ने मंगलवार को साकची पहुंचकर एसएसपी ऑफिस के सामने प्रदर्शन किया। एसएसपी को ज्ञापन सौंपकर मांग की कि इस केस का सुपरविजन हो और केस खत्म किया जाए।

हादसे में मृत किशोर की मौसी।

दुर्घटना में मृत आनंद देवगम की मौसी दुर्गा मनी पात्रो ने बताया कि केस में उनका भी नाम डाल दिया गया है। जबकि, वह मौके पर नहीं थीं। उन्होंने कहा कि भाजपा की रैली निकल रही थी और यह रैली सरायकेला जा रही थी।

कांग्रेस नेत्री शिखा चौधरी

इसी में शामिल भाजपा की झंडा लगी गाड़ी ने आनंद देवगम को टक्कर मारी थी। कांग्रेस की नेत्री शिखा चौधरी ने बताया कि इस मामले में उन लोगों को भी नामजद कर दिया है जो वहां नहीं थे। उन्होंने बताया कि केस के अनुसंधान अधिकारी राजकुमार यादव ने यह केस दर्ज किया है। शिखा चौधरी ने बताया कि वह उस वक्त बिहार में थीं। एक अन्य महिला मधुमाला ने बताया कि वह भी इसी का चौधरी के साथ बिहार में थीं। उनका भी नाम डाल दिया गया है। शिखा चौधरी की मांग है कि केस की जांच कर कैसे खत्म किया जाए।

You may also like
सिरोमन सिंह अकैडमी में स्वर्गीय ठाकुर सिरोमन सिंह की 26वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा
रघुवर दास ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री से की मुलाकात, संताली की ओलचिकी लिपि में पाठ्य सामग्री प्रकाशित करने का आग्रह
जमशेदपुर वीमेंस यूनिवर्सिटी के दीक्षांत समारोह में राज्यपाल संतोष गंगवार ने छात्राओं से कहा—ज्ञान और प्रतिभा से देश के विकास में दें योगदान+VDO
जमशेदपुर जिला बार संघ के अधिवक्ता अमित वर्मा का निधन, 7 सितंबर को दूसरी पाली में कार्य से विरत रहेंगे अधिवक्ता

Leave a Reply