Home > Jamshedpur > बागबेड़ा में फिर उफनाई खरकाई नदी, 20 घरों में घुसा बाढ़ का पानी

बागबेड़ा में फिर उफनाई खरकाई नदी, 20 घरों में घुसा बाढ़ का पानी

जमशेदपुर : बागबेड़ा में बुधवार की रात खरकाई नदी उफान पर है। खरकाई नदी खतरे के निशान के आसपास बह रही है। बागबेड़ा में बाढ़ का पानी घुसना शुरू हो गया है। 20 घरों में बाढ़ का पानी पहुंच गया है। लोगों ने मकान खाली करना शुरू कर दिया है। बागबेड़ा के समाजसेवी भाजपा नेता सुबोध झा ने बताया कि इस संबंध में डीसी मंजूनाथ भजंत्री को व्हाट्सएप मैसेज किया गया है। साथ ही एसडीओ को भी व्हाट्सएप मैसेज कर दिया गया है। एसडीओ को कई बार कॉल की गई थी। लेकिन कॉल रिसीव नहीं होने की वजह से व्हाट्सएप पर भी मैसेज किया गया है। उन्होंने मांग की है कि शिव घाट के पास बने स्लुइस गेट का फाटक खोल दिया जाए और बाढ़ का पानी बाहर निकाला जाए।

You may also like
जमशेदपुर में वोटर लिस्ट में घुसे 3 अफगानी नागरिक: पासपोर्ट जांच में खुली पोल, चुनाव आयोग के आदेश पर FIR दर्ज+VDO
एटीएम से मिनटों में मिलेगा रुपे कार्ड, यूपीआई से ले सकेंगे क्रेडिट
Jamshedpur News: कदमा का 50 बेड वाला धनवंतरी आयुष अस्पताल जल्द होगा शुरू, DC ने दिए आदेश
Jamshedpur Police: ‘जोहार पुलिस’ चैटबॉट शुरू, WhatsApp पर घर बैठे मिलेंगी कई सेवाएं+VDO

Leave a Reply