Home > Crime > कदमा थाना पुलिस ने जुलाई-अगस्त में 7 घरों में हुई चोरी के तीन आरोपियों को सोनार समेत लिया हिरासत में, जेवर पहचानने थाने पहुंचे भुक्तभोगी

कदमा थाना पुलिस ने जुलाई-अगस्त में 7 घरों में हुई चोरी के तीन आरोपियों को सोनार समेत लिया हिरासत में, जेवर पहचानने थाने पहुंचे भुक्तभोगी

न्यूज़ बी रिपोर्टर, जमशेदपुर : कदमा थाना पुलिस ने कदमा इलाके में जुलाई और अगस्त में कई घरों में हुई चोरी के तीन आरोपियों को हिरासत में लिया है। इन आरोपियों में धतकीडीह का एक सोनार भी शामिल है। धतकीडीह के स्वर्णकार को पुलिस ने गुरुवार की रात छापामारी कर उठाया था। गुरुवार की रात उसकी दुकान पर छापामारी हुई थी। स्वर्णकार ने चोरी के आभूषण खरीदने की बात स्वीकार कर ली है। स्वर्णकार के पास से कुछ जेवरात बरामद हुए हैं। जबकि, अधिकतर जेवरात उसने गला दिए हैं।

इसे भी पढ़ें – मानगो थाना क्षेत्र के चटाई कॉलोनी में अमरनाथ गिरोह के गुर्गों ने घर में घुसकर की मारपीट, हवाई फायरिंग से इलाके में दहशत

पुलिस तीनों आरोपियों को लेकर उन घरों पर गई जहां जहां उन्होंने चोरी की थी। आरोपियों ने चोरी की बात कबूल करते हुए कई घर बताए हैं। जहां उन्होंने चोरी की है। इसके बाद पुलिस ने उन लोगों को थाने बुलवाया है। जिनके घर पर चोरी हुई थी। यह लोग जेवरात पहचानने आए हैं कि बरामद हुए जेवरात उनके हैं या नहीं। कदमा की ही रहने वाली शाइस्ता के घर में भी चोरी हुई थी। शाइस्ता का कहना है कि एक लाख 25 हजार रुपए नकदी और 40 हजार रुपए के जेवरात चोरी हुआ था। कदमा के ही रहने वाले असादुल्लाह के घर 6 जुलाई को चोरी हुई थी। उनके घर से लगभग 20 लाख रुपए का जेवर चोरी हुआ है। एक अन्य महिला के घर से भी 20 लाख रुपए के जेवर चोरी हुए हैं।

You may also like
जमशेदपुर के बड़े रिटेल स्टोरों में मिले प्रतिबंधित खाद्य उत्पाद, जानें किन दर्जन भर प्रतिष्ठानों को नोटिस
Jamshedpur SIR-2026: अफगानिस्तान ऐंगल के बाद जमशेदपुर में मतदाता दस्तावेज सत्यापन की कमिश्नर ने की समीक्षा
जमशेदपुर में वोटर लिस्ट में घुसे 3 अफगानी नागरिक: पासपोर्ट जांच में खुली पोल, चुनाव आयोग के आदेश पर FIR दर्ज+VDO
Jamshedpur News: कदमा का 50 बेड वाला धनवंतरी आयुष अस्पताल जल्द होगा शुरू, DC ने दिए आदेश

Leave a Reply