Home > Crime > जमशेदपुर: कर्ज में डूबे दुकानदार ने पी लिया तेजाब, टीएमएच में इलाज के दौरान मौत

जमशेदपुर: कर्ज में डूबे दुकानदार ने पी लिया तेजाब, टीएमएच में इलाज के दौरान मौत

न्यूज़ बी रिपोर्टर, जमशेदपुर : जुगसलाई थाना क्षेत्र के स्टेशन रोड पर लोकनाथ अपार्टमेंट के रहने वाले दुकानदार 35 वर्षीय गौरव बागड़िया ने कर्ज के टेंशन में तेजाब पी लिया। घटना की जानकारी मिलते ही परिजन फौरन उसे टीएमएच ले गए। टीएमएच में भर्ती कराया गया। जहां इलाज के दौरान शनिवार को गौरव बागड़िया ने दम तोड़ दिया। बाटा चौक पर गौरव की मेडिकल की दुकान है। बताते हैं कि गौरव कर्ज में डूब गया था। जिन लोगों ने उसे उधार दे रखा था। वह परेशान कर रहे थे। रोज घर और दुकान पहुंच रहे थे। इसकी वजह से गौरव तनाव में था और 24 अगस्त को उसने घर पर ही तेजाब पीकर आत्महत्या की कोशिश की।

You may also like
Jamshedpur Administration: घर बैठे जिला प्रशासन तक पहुंचेगी शिकायत, ‘अबुआ मित्र’ WhatsApp चैटबॉट सेवा शुरू+ VDO
Ranchi Market: छह भारतीय समुदायों की दुल्हनों के लिए ‘रिवाह बाए तनिष्क’ ने लॉन्च किया ‘वेडिंग सिग्नेचर्स’ कलेक्शन
Jamshedpur Electronics : क्रोमा में आईफोन 18 प्रो की प्री-बुकिंग शुरू, 12 हजार रुपये तक एक्सचेंज बोनस
प्रिंस खान के भाई बंटी का धनबाद में पैदल मार्च, पूछताछ में खुले गिरोह के नए राज+VDO

Leave a Reply