Home > Jamshedpur > Jamshedpur: जेएनएसी ने साकची से एक वृद्ध महिला को किया रेस्क्यू, पहुंचाया आश्रय गृह

Jamshedpur: जेएनएसी ने साकची से एक वृद्ध महिला को किया रेस्क्यू, पहुंचाया आश्रय गृह

जमशेदपुर: जमशेदपुर अधिसूचित क्षेत्र समिति (जेएनएसी ) के विशेष अधिकारी अजीत कुमार के निर्देश पर कर्मचारियों ने बुधवार को एक वृद्ध महिला को रेस्क्यू किया और उसे आश्रय गृह पहुंचाया। यह महिला साकची के केबल बस्ती स्थित शीतला मंदिर के पास थी। जानकारी मिलने पर जेएनएसी के कर्मचारी वहां गए और महिला को किशोरी नगर आश्रय गृह ले गए। उसे भोजन दिया गया और साथ ही उसके रहने का प्रबंध किया गया। रेस्क्यू के इस कार्य में जेएनएसी के नगर मिशन प्रबंधक राकेश आनंद मौजूद रहे। गौरतलब है कि सर्दी को देखते हुए जेएनएसी की तरफ से शहर में 6 आश्रय गृह संचालित किए जा रहे हैं।

You may also like
Jamshedpur Police: ‘जोहार पुलिस’ चैटबॉट शुरू, WhatsApp पर घर बैठे मिलेंगी कई सेवाएं+VDO
सिरोमन सिंह अकैडमी में स्वर्गीय ठाकुर सिरोमन सिंह की 26वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा
रघुवर दास ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री से की मुलाकात, संताली की ओलचिकी लिपि में पाठ्य सामग्री प्रकाशित करने का आग्रह
जमशेदपुर वीमेंस यूनिवर्सिटी के दीक्षांत समारोह में राज्यपाल संतोष गंगवार ने छात्राओं से कहा—ज्ञान और प्रतिभा से देश के विकास में दें योगदान+VDO

Leave a Reply