Home > Jamshedpur > Golf : जमशेदपुर में 21 से होगी तीन करोड़ रुपए की इनामी रकम की टाटा स्टील टूर चैंपियनशिप, 75 एलिट प्रोफेशनल्स होंगे मैदान में

Golf : जमशेदपुर में 21 से होगी तीन करोड़ रुपए की इनामी रकम की टाटा स्टील टूर चैंपियनशिप, 75 एलिट प्रोफेशनल्स होंगे मैदान में

प्रतियोगिता में हिस्सा लेंगे भारतीय गोल्फ के बड़े खिलाड़ी

जमशेदपुर: टाटा स्टील ग्रुप और पीजीटी जमशेदपुर में टाटा स्टील टूर चैंपियनशिप का आयोजन करने जा रहा है। यह चैंपियनशिप बेल्डीह और गोलमुरी गोल्फ कोर्स में 21 दिसंबर से 24 दिसंबर तक आयोजित की जाएगी। इस बार टूर्नामेंट में पीजीटी की सबसे बड़ी इनामी राशि 3 करोड़ रुपए का पुरस्कार दिया जाएगा। चैंपियनशिप में मैदान में 75 एलिट प्रोफेशनल्स होंगे। इनमें भारतीय गोल्फ के बड़े खिलाड़ी शामिल होंगे। जिनमें गगनजीत भुल्लर, एसएसपी चौरसिया, पिछले साल टाटा स्टील पीजीटी रैंकिंग चैंपियन मनु गंडास, उससे पहले के चैंपियन चिक्कारंगप्पा, इस साल टाटा स्टील पीजीटी रैंकिंग लीडर ओम प्रकाश चौहान आदि खिलाड़ी इस चैंपियनशिप में भाग लेंगे। यह सीजन का एंडिंग इवेंट होगा। यह टूर्नामेंट 72 होल स्ट्रोक प्ले चैंपियनशिप है और इसमें कोई कट लागू नहीं होगा। सभी प्रतिभागियों के लिए पुरस्कार राशि की गारंटी दी गई है। टूर्नामेंट से पहले प्रो एम इवेंट 19 दिसंबर को खेला जा चुका है।
पुरस्कार वितरण 24 दिसंबर को बेल्डीह में
सभी चार राउंड में आधे खिलाड़ी अपने पहले नौ होल गोलमुरी में और बाकी के नौ होल बेल्डीह में खेलेंगे। जबकि बाकी आधे खिलाड़ी अपने पहले 9 होल बेल्डीह में और बाकी के 9 होल गोलमुरी में खेलेंगे। दूसरे राउंड से लीडर बोर्ड का लीडिंग फ्रंट हाफ ऑफ द लीडर बोर्ड अपने पहले नौ होल गोलमुरी में और दूसरे नौ होल बेल्डीह में खेलेंगे। पुरस्कार वितरण समारोह 24 दिसंबर को बेल्डीह गोल्फ क्लब में आयोजित होगा। यह जानकारी टाटा स्टील के रॉ मैटेरियल डिवीजन के वाइस प्रेसिडेंट व जमशेदपुर गोल्फ कैप्टन डीबी सुंदर रमन ने दी है।

You may also like
Jamshedpur Police: ‘जोहार पुलिस’ चैटबॉट शुरू, WhatsApp पर घर बैठे मिलेंगी कई सेवाएं+VDO
सिरोमन सिंह अकैडमी में स्वर्गीय ठाकुर सिरोमन सिंह की 26वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा
रघुवर दास ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री से की मुलाकात, संताली की ओलचिकी लिपि में पाठ्य सामग्री प्रकाशित करने का आग्रह
जमशेदपुर वीमेंस यूनिवर्सिटी के दीक्षांत समारोह में राज्यपाल संतोष गंगवार ने छात्राओं से कहा—ज्ञान और प्रतिभा से देश के विकास में दें योगदान+VDO

Leave a Reply