Home > Jamshedpur > Jamshedpur: प्राउटिस्ट यूनिवर्सल की तरफ से गदरा में निकाली गई शोभा यात्रा

Jamshedpur: प्राउटिस्ट यूनिवर्सल की तरफ से गदरा में निकाली गई शोभा यात्रा

जमशेदपुर : प्रोटेस्ट यूनिवर्सल की तरफ से गदरा में बुधवार को आनंद मार्ग जागृति से एक शोभायात्रा निकाली गई। यह शोभायात्रा बारीगोड़ा और राहरगोड़ा भी गई। शोभायात्रा के दौरान विभिन्न चौक पर रुक कर लोगों को प्रउत व्यवस्था की जानकारी दी गई। यह जानकारी आचार्य प्रियतोसानंद अवधूत, आचार्य रणधीर देव, आचार्य शिवानंद दानी, आचार्य परमानंद अवधूत आदि ने रखी। लोगों को बताया गया कि प्रजातंत्र का दूसरा नाम ही राजनीतिक लोकतंत्र है। राजनीतिक लोकतंत्र में लोगों को वोट डालने का अधिकार दिया गया है। लेकिन, इस व्यवस्था ने आर्थिक समानता के अधिकार को छीन लिया है। इसी वजह से अमीर और गरीब के बीच काफी दूरी बन गई है। कार्यक्रम में पटमदा और बोड़ाम क्षेत्र के लोगों ने भी हिस्सा लिया।

You may also like
Jamshedpur Police: ‘जोहार पुलिस’ चैटबॉट शुरू, WhatsApp पर घर बैठे मिलेंगी कई सेवाएं+VDO
सिरोमन सिंह अकैडमी में स्वर्गीय ठाकुर सिरोमन सिंह की 26वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा
रघुवर दास ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री से की मुलाकात, संताली की ओलचिकी लिपि में पाठ्य सामग्री प्रकाशित करने का आग्रह
जमशेदपुर वीमेंस यूनिवर्सिटी के दीक्षांत समारोह में राज्यपाल संतोष गंगवार ने छात्राओं से कहा—ज्ञान और प्रतिभा से देश के विकास में दें योगदान+VDO

Leave a Reply