Home > Jamshedpur > 1932 के खतियान आधारित स्थानीय नीति लागू करने के प्रस्ताव को कैबिनेट से मंजूरी मिलने पर विधायकों ने बिष्टुपुर में मनाया जश्न

1932 के खतियान आधारित स्थानीय नीति लागू करने के प्रस्ताव को कैबिनेट से मंजूरी मिलने पर विधायकों ने बिष्टुपुर में मनाया जश्न

न्यूज़ बी रिपोर्टर, जमशेदपुर : मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन द्वारा 1932 का खतियान आधारित स्थानीय नीति लागू करने के प्रस्ताव को कैबिनेट से पास कराने से झारखंड में जश्न का माहौल है रविवार को घाटशिला के विधायक रामदास सोरेन जुगसलाई के विधायक मंगल कालिंदी समेत तमाम विधायक और झामुमो के वरिष्ठ नेता बिष्टुपुर गोल चक्कर पर जुटे। यहां जमकर जश्न मनाया गया। आतिशबाजी हुई। पटाखे दागे गए। गाना बजाया गया- 1932 का खतियान हेमंत ने लागू कर दिया है। सभी विधायक और झामुमो नेता झूम रहे थे। उनके साथ आदिवासी समाज का एक हुजूम था। जो खुशियां मना रहे थे और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन जिंदाबाद के नारे लगा रहे थे।

बिष्टुपुर में जश्न

हर तरफ खुशी का समां था। सभी एक दूसरे को मिठाई खिला रहे थे। झामुमो के जिला अध्यक्ष व घाटशिला के विधायक रामदास सोरेन ने विधायक मंगल कालिंदी को मिठाई खिलाई। जश्न के इस समारोह में पूर्व सांसद सुनील महतो की पत्नी पूर्व सांसद सुमन महतो भी मौजूद थी। इसके अलावा, ईचागढ़ की विधायक सविता महतो भी थीं। देर रात तक जश्न का माहौल रहा। विधायक रामदास सोरेन ने कहा कि आदिवासी समाज कई साल से 1932 का खतियान आधारित स्थानीय नीति की मांग कर रहा था। दिशोम गुरु शिबू सोरेन ने कहा था कि सरकार बनने पर 1932 का खतियान लागू किया जाएगा और उनके बेटे हेमंत सोरेन ने यह कर दिखाया।

बिष्टुपुर में मनाया जा रहा जश्न
You may also like
जमशेदपुर में वोटर लिस्ट में घुसे 3 अफगानी नागरिक: पासपोर्ट जांच में खुली पोल, चुनाव आयोग के आदेश पर FIR दर्ज+VDO
एटीएम से मिनटों में मिलेगा रुपे कार्ड, यूपीआई से ले सकेंगे क्रेडिट
Jamshedpur News: कदमा का 50 बेड वाला धनवंतरी आयुष अस्पताल जल्द होगा शुरू, DC ने दिए आदेश
Jamshedpur Police: ‘जोहार पुलिस’ चैटबॉट शुरू, WhatsApp पर घर बैठे मिलेंगी कई सेवाएं+VDO

Leave a Reply