Ranchi (Jharkhand) : झारखंड की राजधानी रांची के खेलगांव स्थित मेगा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में गुरुवार को 15वीं अखिल भारतीय पुलिस तीरंदाजी प्रतियोगिता 2026 का शुभारंभ (Ranchi News) हुआ। राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने मुख्य अतिथि के रूप में प्रतियोगिता का उद्घाटन किया। कार्यक्रम की शुरुआत राष्ट्रगान के साथ हुई।
उद्घाटन समारोह को संबोधित करते हुए राज्यपाल ने कहा कि तीरंदाजी केवल निशाना साधने का खेल नहीं है, बल्कि यह एकाग्रता, धैर्य, सटीकता और लक्ष्य के प्रति प्रतिबद्धता की भी परीक्षा है। ये सभी गुण पुलिस सेवा के लिए भी बेहद महत्वपूर्ण (Ranchi News) हैं। उन्होंने कहा कि परिस्थितियों का सही आकलन करना, विवेकपूर्ण निर्णय लेना और कर्तव्य के प्रति समर्पित रहना एक प्रभावी पुलिस व्यवस्था की बुनियाद है।
राज्यपाल ने प्रतियोगिता में हिस्सा लेने वाले खिलाड़ियों से अनुशासन और खेल भावना के साथ अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि इस तरह के आयोजन खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने के साथ-साथ आपसी समन्वय और खेल भावना को मजबूत करने का अवसर देते हैं।
तीरंदाजी में झारखंड ने बनाई है खास पहचान
राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने कहा कि झारखंड को तीरंदाजी की भूमि के रूप में जाना जाता है। यहां के खिलाड़ियों ने राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में शानदार प्रदर्शन कर राज्य का नाम रोशन किया है। तीरंदाजी के क्षेत्र में झारखंड की उपलब्धियां राज्य के युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत हैं।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश में खेल संस्कृति को बढ़ावा देने और युवाओं को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने के अवसर उपलब्ध कराने पर जोर दिया जा रहा है। खेलो इंडिया जैसी पहल से खेलों के प्रति जागरूकता बढ़ी है और नई प्रतिभाओं को आगे बढ़ने का अवसर मिला है।
इसे भी पढ़ें – Ranchi Vehicle Theft : रांची के कांके में दिल्ली पुलिस की छापेमारी, दो थार और चार बाइक बरामद; मास्टरमाइंड फरार




