Home > Politics > रांची: झारखंड में सियासी हलचल तेज, बसों के जरिए छत्तीसगढ़ ले जाए जा रहे महागठबंधन के विधायक + वीडियो

रांची: झारखंड में सियासी हलचल तेज, बसों के जरिए छत्तीसगढ़ ले जाए जा रहे महागठबंधन के विधायक + वीडियो

न्यूज़ बी रिपोर्टर, रांची : झारखंड में सियासी हलचल तेज हो गई है। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने मुख्यमंत्री आवास पर शनिवार की सुबह विधायकों को बुलाया। यहां बैठक हुई। इसके बाद 3 बसों से विधायकों को छत्तीसगढ़ रवाना किया गया है। ऐसा झामुमो के सूत्रों का कहना है। कहा जा रहा है कि इन विधायकों को छत्तीसगढ़ में रायपुर में रखा जाएगा। इसके लिए एक होटल का इंतजाम कर लिया गया है। रायपुर के जिस होटल में विधायक ठहरेंगे उसकी सुरक्षा बढ़ा दी गई है। वहीं भाजपा के सांसद डॉक्टर निशीकांत दुबे बराबर ट्वीट कर इस संकट के बारे में जानकारी दे रहे हैं। उनका कहना है कि झारखंड मुक्ति मोर्चा और कांग्रेस के कुछ विधायक शुक्रवार की रात को ही छत्तीसगढ़ पहुंचा दिए गए थे। बाकी विधायक जाने में आनाकानी कर रहे थे। इन विधायकों को झामुमो के वरिष्ठ नेता बसंत सोरेन के आदेश का इंतजार हैं। इसका मतलब है कि भाजपा बसंत सोरेन के साथ कुछ सांठगांठ कर रही है। हो सकता हो कि बसंत सोरेन को महाराष्ट्र का एकनाथ शिंदे बनाया जाए और झामुमो व कांग्रेस में तोड़फोड़ कर झारखंड में भी नई झामुमो तैयार कर की जाए। निशिकांत दुबे ने इससे पहले भी ट्वीट किया था कि भाई भाजपा में रास्ता तलाश रहा है। इसका साफ मतलब है कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के भाई बसंत सोरेन भाजपा से संपर्क में हैं। यह भी हो सकता है कि यह भाई भाई को लड़ाने की कोई चाल हो ताकि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन हमने भाई बसंत सोरेन पर शक करने लगे। झारखंड की स्थिति पर सभी की निगाहें लगी हुई हैं।

झारखंड से बस से छत्तीसगढ़ ले जाए जा रहे विधायक
You may also like
Jamshedpur Administration: घर बैठे जिला प्रशासन तक पहुंचेगी शिकायत, ‘अबुआ मित्र’ WhatsApp चैटबॉट सेवा शुरू+ VDO
Ranchi Market: छह भारतीय समुदायों की दुल्हनों के लिए ‘रिवाह बाए तनिष्क’ ने लॉन्च किया ‘वेडिंग सिग्नेचर्स’ कलेक्शन
Jamshedpur Electronics : क्रोमा में आईफोन 18 प्रो की प्री-बुकिंग शुरू, 12 हजार रुपये तक एक्सचेंज बोनस
प्रिंस खान के भाई बंटी का धनबाद में पैदल मार्च, पूछताछ में खुले गिरोह के नए राज+VDO

Leave a Reply