Home > Politics > Ranchi Nisha Bhagat Case : निशा भगत मामले में CBI करेगी जांच

Ranchi Nisha Bhagat Case : निशा भगत मामले में CBI करेगी जांच

Ranchi : आदिवासी नेत्री निशा भगत की आत्महत्या के मामले में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने बड़ा फैसला लेते हुए सीबीआई जांच का आदेश दिया (Ranchi Nisha Bhagat Case) है। मंगलवार (10 नवंबर) की रात मुख्यमंत्री ने इस संबंध में आदेश जारी किया। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर इसकी जानकारी साझा की।

गौरतलब है कि छह नवंबर को रांची के पिठोरिया थाना क्षेत्र में किराये के मकान में निशा भगत का शव फंदे से लटका मिला (Ranchi Nisha Bhagat Case) था। आत्महत्या से पहले उन्होंने फेसबुक लाइव के जरिए अपनी परेशानी सार्वजनिक की थी। लाइव के दौरान वह रोते हुए जमीन के कारोबार से जुड़े कुछ लोगों पर प्रताड़ना का आरोप लगा रही थीं। उन्होंने पुलिस और प्रशासन की कार्यशैली पर भी गंभीर सवाल उठाए थे।

फेसबुक लाइव के दौरान निशा भगत ने अजय तिर्की का नाम भी लिया था। बताया जाता है कि आत्महत्या से पहले उन्होंने पिठोरिया थाना प्रभारी को फोन कर अपनी जान देने की बात कही थी। आरोप है कि थाना प्रभारी ने उनकी बात सुनने के बजाय उन्हें थाने आने को कहा और फोन काट दिया। हालांकि, इन आरोपों की जांच होनी बाकी है।

राष्ट्रीय आयोगों ने भी लिया था संज्ञान

निशा भगत की मौत के मामले में राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग (एनसीएसटी) और राष्ट्रीय महिला आयोग (एनसीडब्ल्यू) ने भी स्वतः संज्ञान लिया है। एनसीएसटी की सदस्य डॉ. आशा लकड़ा ने मामले को गंभीर बताते हुए झारखंड सरकार से विस्तृत रिपोर्ट मांगने की बात कही है।

वहीं, राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष विजया रहाटकर ने संबंधित अधिकारियों को पत्र लिखकर मामले की निष्पक्ष, विस्तृत और समयबद्ध जांच सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है। आयोग ने निशा भगत के फेसबुक लाइव वीडियो, कॉल रिकॉर्ड और अन्य डिजिटल साक्ष्यों को सुरक्षित रखने पर भी जोर दिया है।

अब मुख्यमंत्री के सीबीआई जांच के आदेश के बाद इस मामले में निष्पक्ष जांच और मौत से जुड़े सभी पहलुओं के सामने आने की उम्मीद बढ़ गई है।

इसे भी पढ़ें – Tatanagar Chhapra Special Train: छठ पर टाटानगर से छपरा के लिए चलेगी स्पेशल ट्रेन, 18 कोच के साथ यात्रियों को मिलेगी राहत

You may also like
Jamshedpur Advocate News: TMH में अधिवक्ता भगवान दास का निधन, कीनन के पास हुआ हादसा
Ramon Magsaysay Winner Jamshedpur : प्रदूषण पर आर-पार करेंगे राजेंद्र
Jamshedpur News : DC राजीव रंजन ने सुनीं लोगों की समस्याएं, अधिकारियों को दिया समयबद्ध समाधान का निर्देश
Potka News: काली पूजा की रात बंद घर में लाखों की चोरी, नकदी-जेवर समेत 3 लाख का सामान ले उड़े चोर