Home > Lifestyle > Maiya Samman Yojana Jharkhandदिवाली से पहले झारखंड की 3.94 लाख महिलाओं को मिला बड़ा तोहफा, खातों में पहुंचे 98.50 करोड़ रुपये

Maiya Samman Yojana Jharkhandदिवाली से पहले झारखंड की 3.94 लाख महिलाओं को मिला बड़ा तोहफा, खातों में पहुंचे 98.50 करोड़ रुपये

Ranchi (Jharkhand) : धनतेरस और दीपावली से पहले झारखंड सरकार ने मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना की लाभुक महिलाओं को बड़ी सौगात दी है। योजना के तहत जिले की 3 लाख 94 हजार 7 महिलाओं के बैंक खातों में अक्टूबर 2026 की सम्मान राशि ट्रांसफर कर दी गई है। सरकार की ओर से प्रत्येक  (Maiya Samman Yojana Jharkhand) लाभुक को 2,500 रुपये की दर से कुल 98 करोड़ 50 लाख 17 हजार 500 रुपये का भुगतान किया गया है।

लाभुक महिलाओं के खातों में यह राशि डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर (डीबीटी) के माध्यम से भेजी गई है। त्योहार से ठीक पहले खाते में सम्मान राशि पहुंचने से लाखों महिलाओं को  (Maiya Samman Yojana Jharkhand) आर्थिक राहत मिलेगी। महिलाएं इस पैसे का इस्तेमाल घर की जरूरतों, दीपावली की खरीदारी और परिवार से जुड़े अन्य खर्चों को पूरा करने में कर सकेंगी।

राज्य सरकार की इस योजना का मुख्य उद्देश्य महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाना और उन्हें आत्मनिर्भरता की दिशा में आगे बढ़ाना है। नियमित आर्थिक सहायता के माध्यम से महिलाओं को घरेलू जरूरतों के लिए आर्थिक सहारा उपलब्ध कराने का प्रयास किया जा रहा है।

इस संबंध में उपायुक्त मंजूनाथ भजंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना महिलाओं के सम्मान, स्वाभिमान और आर्थिक सशक्तीकरण की दिशा में महत्वपूर्ण पहल है। धनतेरस और दीपावली से पहले लाभुक महिलाओं के खातों में राशि भेजना महिला शक्ति के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता को दर्शाता है।

इसे भी पढ़ें :Jamshedpur News : दीपावली पर आग से बचाव के लिए ZRTI सिनी में विशेष प्रशिक्षण, 302 रेलकर्मियों को सिखाए गए सुरक्षा के तरीके

उन्होंने कहा कि इस आर्थिक सहायता से महिलाओं को परिवार की आवश्यकताओं को पूरा करने के साथ त्योहार की खुशियों में शामिल होने में भी मदद मिलेगी। मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना के माध्यम से राज्य सरकार महिलाओं को आर्थिक सुरक्षा प्रदान करने और उनके जीवन स्तर में सुधार लाने की दिशा में लगातार प्रयास कर रही है।

You may also like
Jamshedpur News : दीपावली को लेकर जिला प्रशासन ने शहीद सैनिकों के परिवारों को किया याद, शाल और मिठाई देकर किया सम्मानित
Nisha Bhagat Death Case Jharkhand: फेसबुक लाइव के बाद आदिवासी नेत्री निशा भगत की मौत, झारखंड पुलिस पर लगाए थे गंभीर आरोप
Jamshedpur Food Safety: जमशेदपुर में अंडे और मछली में मिले हानिकारक रंग, खाद्य सुरक्षा विभाग ने 24 से अधिक दुकानदारों पर लगाया जुर्माना
Jamshedpur Heavy Vehicle No Entry : धनतेरस और दिवाली पर शहर में भारी वाहनों की नो-एंट्री, 6 से 9 नवंबर तक लागू रहेगा प्रतिबंध