Home > Jamshedpur > Potka: अखिल झारखंड किसान समिति ने पोटका प्रखंड के हाता बिरसा चौक से रवाना किया किसान जागरण रथ

Potka: अखिल झारखंड किसान समिति ने पोटका प्रखंड के हाता बिरसा चौक से रवाना किया किसान जागरण रथ

पोटका : अखिल झारखंड किसान समिति ने शुक्रवार को किसान जागरण रथ रवाना किया। यह किसान जागरण रथ पोटका के हाता चौक बिरसा चौक से रवाना किया गया। विधायक संजीव सरदार ने हरी झंडी दिखाकर इस जागरण रथ को रवाना किया। यह किसान जागरण रथ किसानों को झारखंड सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं की जानकारी देगा। इस मौके पर किसान नेता लखन चंद्र मंडल, धनपति मंडल आदि मौजूद रहे।
पोटका के गौड़ग्राम में हुई फुटबॉल प्रतियोगिता, मुख्य अतिथि रहे विधायक संजीव सरदार
पोटका प्रखंड के ग्वालकाटा पंचायत के गौड़ ग्राम में शुक्रवार को फुटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। इस प्रतियोगिता के मुख्य अतिथि विधायक संजीव सरदार थे। उन्होंने सभी खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया। इसके बाद टूर्नामेंट का उद्घाटन किया। विधायक संजीव सरदार ने शुक्रवार को बताया कि इस प्रतियोगिता का आयोजन आदम खेरवाल जुमिद मड़वा नामक संस्था द्वारा आयोजित किया गया है।
पोटका के विधायक संजीव सरदार ने हाता चौक और प्रधान कार्यालय हाता में फहराया तिरंगा
पोटका के विधायक संजीव सरदार ने शुक्रवार को हाता चौक और प्रधान कार्यालय हाता में तिरंगा फहराया। इस मौके पर उन्होंने लोगों से कहा कि देश के वीर जवानों ने कुर्बानी देकर हमें आजादी दिलाई है। इस आजादी को संभाल कर रखना है। इस मौके पर झामुमो के कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

You may also like
Potka JMM मीटिंग में बोलते विधायक संजीव सरदार
Potka JMM : झामुमो पोटका प्रखंड कमिटी की बैठक संपन्न, संगठन मजबूती पर जोर  
Rankini Mandir : 24.95 लाख रुपए की लागत से रंकिणी मंदिर होगा जगमग, विधायक ने किया सौंदर्यीकरण का शिलान्यास
Potka Death : पोटका में विमेंस कॉलेज की छात्रा का फंदे से लटका मिला शव, चाचा, चाची व उनके बेटों पर लगा हत्या का आरोप
पश्चिमी किताडीह पंचायत में विधायक निधि से वरिष्ठ नागरिक भवन में बना लाइब्रेरी भवन, विधायक ने किया उद्घाटन

Leave a Reply

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!