Home > Crime > Jamshedpur Police Transfer : जमशेदपुर में पुलिस महकमे में फेरबदल, सीतारामडेरा, बिरसानगर और श्यामसुंदरपुर को मिले नए थाना प्रभारी

Jamshedpur Police Transfer : जमशेदपुर में पुलिस महकमे में फेरबदल, सीतारामडेरा, बिरसानगर और श्यामसुंदरपुर को मिले नए थाना प्रभारी

Jamshedpur(Jharkhand) : पूर्वी सिंहभूम जिले में पुलिस प्रशासन ने तीन थानों में नए थाना प्रभारियों की तैनाती की है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) डॉ. एहतेशाम वकारिब ने सोमवार को इस संबंध में आदेश (Jamshedpur Police Transfer) जारी किया। इसके तहत फागुनी पासवान को सीतारामडेरा, मंटू कुमार को बिरसानगर और संतोष कुमार को श्यामसुंदरपुर थाना की जिम्मेदारी दी गई है। सभी नियुक्तियां तत्काल प्रभाव से लागू की गई हैं।

पुलिस विभाग के आदेश के मुताबिक, फागुनी पासवान को पुलिस लाइन से स्थानांतरित कर सीतारामडेरा का थाना प्रभारी बनाया गया है। वहीं, कदमा थाना में जेएसआई के पद पर तैनात मंटू कुमार को बिरसानगर थाना की कमान सौंपी गई है। जुगसलाई थाना में जेएसआई के रूप में कार्यरत संतोष कुमार अब श्यामसुंदरपुर थाना प्रभारी की जिम्मेदारी (Jamshedpur Police Transfer) संभालेंगे।

इसे भी पढ़ें – Birsanagar SHO Suspended : काम में लापरवाही के आरोप में बिरसानगर थाना प्रभारी निलंबित, SSP ने की कार्रवाई

 रिक्त पदों पर हुई नई नियुक्तियां

सीतारामडेरा के पूर्व थाना प्रभारी आनंद मिश्रा के निलंबन के बाद यह पद खाली हो गया था। इसके अलावा बिरसानगर और श्यामसुंदरपुर थानों में भी थाना प्रभारी के पद रिक्त थे। एसएसपी के नए आदेश से तीनों थानों में प्रभारियों की तैनाती कर दी गई है।

नई नियुक्तियों के बाद संबंधित अधिकारियों को अपने-अपने थानों की जिम्मेदारी संभालनी है। पुलिस प्रशासन के इस फेरबदल से जिले के तीन थानों में नेतृत्व की रिक्तता दूर हो गई है।

इसे भी पढ़ें – Jharkhand Maiyan Samman Yojna : झारखंड में मंईयां सम्मान योजना का नाम होगा रूपी सोरेन के नाम पर +VDO

You may also like
Jamshedpur Crime : बिरसानगर के द्वारिका सिंह मारपीट और छिनतई के मुकदमे में बरी, न्यायालय ने किया दोषमुक्त; इन अधिवक्ताओं ने की पैरवी
Chaibasa Road Accident : चाईबासा में भीषण सड़क हादसा, एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत, दो गंभीर
Jamshedpur BJP Congress Clash : JNU मामले पर जमशेदपुर में भाजपा-कांग्रेस भिड़े, बिष्टुपुर में पत्थरबाजी और लाठी चली; विधायक धरने पर
Jamshedpur Tata Power : टाटा पावर रिन्यूएबल्स की बड़ी छलांग, दूसरी तिमाही में 419 मेगावाट की परियोजनाएं चालू; 130% से ज्यादा वृद्धि

Leave a Reply