Home > Crime > परसुडीह में चोरी की कोशिश नाकाम, एक चोर रंगे हाथ पकड़ा गया, जम कर हुई पिटाई +VDO

परसुडीह में चोरी की कोशिश नाकाम, एक चोर रंगे हाथ पकड़ा गया, जम कर हुई पिटाई +VDO

Jamshedpur : परसुडीह थाना क्षेत्र के करनडीह स्थित एलबीएसएम कॉलेज के पास रविवार सुबह चोरी (Parsudih Theft)की बड़ी वारदात को स्थानीय लोगों ने विफल कर दिया। चोरी की नीयत से दुकान का ताला तोड़कर अंदर घुसे दो आरोपियों में से एक युवक को लोगों ने रंगे हाथ पकड़ लिया, जबकि उसका साथी मौके से फरार हो गया। इस दौरान युवक के चेहरे पर चोटें आई हैं।

इसे भी पढ़ें – टाटा मोटर्स में 12.30 प्रतिशत मिलेगा बोनस, 75 323 रुपए मिलेगी अधिकतम राशि, मजदूरों में खुशी की लहर+ VDO

Parsudih Theft: अंदर सामान समेट रहा था युवक

दुकानदार ने बताया कि शनिवार रात दुकान बंद कर वे घर चले गए थे। रविवार सुबह स्थानीय लोगों ने दुकान के भीतर हलचल देखी तो शक हुआ। करीब जाकर देखा तो एक युवक सामान समेट (Parsudih Theft) रहा था। शोर मचाने पर लोग जुटे और आरोपी को दबोच लिया। दूसरी ओर उसका साथी अंधेरे का फायदा उठाकर भाग निकला।

दूसरे फरार आरोपी की तलाश कर रही पुलिस

फिलहाल पुलिस फरार आरोपी की तलाश में जुट गई है। इस घटना के बाद क्षेत्र के दुकानदारों और स्थानीय लोगों में दहशत और आक्रोश का माहौल है।

You may also like
एटीएम से मिनटों में मिलेगा रुपे कार्ड, यूपीआई से ले सकेंगे क्रेडिट
Jamshedpur News: कदमा का 50 बेड वाला धनवंतरी आयुष अस्पताल जल्द होगा शुरू, DC ने दिए आदेश
Jamshedpur Police: ‘जोहार पुलिस’ चैटबॉट शुरू, WhatsApp पर घर बैठे मिलेंगी कई सेवाएं+VDO
महिंद्रा ने लॉन्च की नई वीरो सीएनजी, डीजल मॉडल भी अपग्रेड; कीमत और फीचर जानें

Leave a Reply