Home > Jamshedpur > Jamshedpur: जेम्को मैदान को अधिग्रहण मुक्त करने की मांग को लेकर जेम्को मैदान संघर्ष समिति ने डीसी ऑफिस पर किया प्रदर्शन

Jamshedpur: जेम्को मैदान को अधिग्रहण मुक्त करने की मांग को लेकर जेम्को मैदान संघर्ष समिति ने डीसी ऑफिस पर किया प्रदर्शन

जमशेदपुर: जेम्को में जेम्को मैदान का अधिग्रहण कर लिया गया है। इसे लेकर इलाके के लोग आंदोलन कर रहे हैं। बुधवार को जेम्को मैदान संघर्ष समिति के बैनर तले क्षेत्र के लोग साकची में डीसी ऑफिस पहुंचे और प्रदर्शन किया। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को संबोधित ज्ञापन डीसी ऑफिस में सौंपा गया। इलाके के लोगों ने बताया कि जेम्को मैदान कंपनी विस्तारीकरण की जद में आ गया है। कंपनी इसे अपने परिसर में ले रही है। जेम्को कंपनी के मालिक इंदर सिंह ने बस्ती के लोगों को मौखिक रूप से इस मैदान को सार्वजनिक उपयोग के लिए दिया था। इस मैदान में इलाके के लोग खेल, सांस्कृतिक कार्यक्रम, धार्मिक क्रियाकलाप, शादी विवाह आदि के कार्यक्रम आयोजित करते हैं। अब जेम्को कंपनी अपना विस्तार कर रही है और इस मैदान को विस्तारित करण में लिया गया है। मैदान में भारी वाहनों की पार्किंग की जा रही है। स्लैग के ढेर लगा दिए गए हैं। इस वजह से मैदान में सार्वजनिक क्रियाकलाप बंद हो गए हैं। बच्चों के खेल कूद नहीं हो पा रहे हैं। कंपनी की योजना है कि इस मैदान को बाउंड्री से घेर कंपनी के अंदर कर लिया जाए। इससे इलाके के लोगों में आक्रोश है। लोगों की मांग है कि इस मैदान को कंपनी के विस्तारीकरण से अलग किया जाए। मांग की एक कॉपी लोगों ने एसडीओ धालभूम पीयूष कुमार सिन्हा, एसएसपी किशोर कौशल और टाटा स्टील के महाप्रबंधक को भी भेजी है।

 

You may also like
जमशेदपुर में वोटर लिस्ट में घुसे 3 अफगानी नागरिक: पासपोर्ट जांच में खुली पोल, चुनाव आयोग के आदेश पर FIR दर्ज+VDO
Jamshedpur News: कदमा का 50 बेड वाला धनवंतरी आयुष अस्पताल जल्द होगा शुरू, DC ने दिए आदेश
Jamshedpur Police: ‘जोहार पुलिस’ चैटबॉट शुरू, WhatsApp पर घर बैठे मिलेंगी कई सेवाएं+VDO
सिरोमन सिंह अकैडमी में स्वर्गीय ठाकुर सिरोमन सिंह की 26वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा

Leave a Reply