Home > Crime > Jamshedpur Accident : जुबली पार्क के पास तेज रफ्तार कार फास्ट फूड दुकान में घुसी, ग्राहक बाल-बाल बचे

Jamshedpur Accident : जुबली पार्क के पास तेज रफ्तार कार फास्ट फूड दुकान में घुसी, ग्राहक बाल-बाल बचे

Jamshedpur (Jharkhand) : जमशेदपुर के जुबली पार्क के पास मंगलवार देर रात तेज रफ्तार Ford Fiesta कार अनियंत्रित होकर एक फास्ट फूड दुकान में जा घुसी। अचानक हुई टक्कर से दुकान में बैठे ग्राहकों के बीच अफरा-तफरी मच (Jamshedpur Accident) गई। हालांकि, हादसे में किसी के गंभीर रूप से घायल होने की सूचना नहीं है।

जानकारी के अनुसार, सफेद रंग की Ford Fiesta कार (JH05BH7387) तेज गति में थी। जुबली पार्क के समीप चालक ने वाहन पर नियंत्रण खो दिया, जिसके बाद कार सीधे फास्ट फूड दुकान में जा घुसी। टक्कर से दुकान को नुकसान (Jamshedpur Accident) पहुंचा है।

घटना के बाद आसपास के लोगों की भीड़ मौके पर जुट गई। स्थानीय लोगों ने कार चालक पर लापरवाही से वाहन चलाने का आरोप लगाया। हादसे के बाद काफी देर तक मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बना रहा।

फिलहाल दुकान और कार को हुए नुकसान का आकलन किया जा रहा है। घटना में किसी के गंभीर रूप से घायल नहीं होने से लोगों ने राहत की सांस ली।

इसे भी पढ़ें – Jamshedpur Entertainment : जमशेदपुर में 14 अक्टूबर को सजेगा गरबा का रंग, बाराद्वारी मैदान में डांडिया नाइट के साथ मिलेंगे आकर्षक पुरस्कार

You may also like
Jamshedpur Education : महिला विश्वविद्यालय में बीएड सत्र लेट, छात्राओं का एक साल बचाने के लिए कांग्रेस ने मांगी विशेष नामांकन की अनुमति
Jamshedpur Pride Mrs India: जमशेदपुर की आशिमा कुमार ने जीता प्राइड मिसेज इंडिया 2026 का खिताब+VDO
Tata Steel Jamshedpur
Jamshedpur Tata Steel : टाटा स्टील ने विकसित किया फायर-रेसिस्टेंट स्टील, 600 डिग्री तापमान में तीन घंटे तक रहेगी मजबूती
Tata Steel Theft : टाटा स्टील परिसर में केबल चोरी की दो कोशिशें नाकाम, 2.05 लाख का तांबा बचाया; एक आरोपी गिरफ्तार

Leave a Reply