Home > Jamshedpur > बोड़ाम के बेलडीह गांव में 6 महीने से चापाकल व जलमीनार खराब, लोग परेशान

बोड़ाम के बेलडीह गांव में 6 महीने से चापाकल व जलमीनार खराब, लोग परेशान

बोड़ाम के बेलडीह गांव के बड़डीह टोला में करीब 6 महीने से चापाकल व जलमिनर खराब पड़ी हुई है। इससे वहां के लोग पानी की समस्या से परेशान है। शनिवार को जानकारी देते हुए गांव के एक व्यक्ति ने बताया कि इसकी जानकारी स्थानीय मुखिया को दी गई है फिर भी इसकी मरम्मत नहीं कराई गई। गर्मी का मौसम शुरू हो गया है, जिससे महिलाओं को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। चापाकल खराब होने की वजह से महिलाओं को काफी दूर से पानी लाना पड़ता है। बोड़ाम की बीडियो नाजिया अफरोज को इसके बारे में जानकारी दी गई और समाधान करने की मांग की गई है।

You may also like
Kapali Theft: कपाली में बंद घर से ढाई लाख रुपए कीमत के जेवरात चोरी, बिहार गया था परिवार
Jamshedpur WhatsApp Chatbot: 15 सितंबर से जमशेदपुर में शुरू होगी ‘अबुआ मित्र’ WhatsApp चैटबोट सेवा, मोबाइल से दर्ज होगी जन शिकायत
जमशेदपुर के बड़े रिटेल स्टोरों में मिले प्रतिबंधित खाद्य उत्पाद, जानें किन दर्जन भर प्रतिष्ठानों को नोटिस
Jamshedpur SIR-2026: अफगानिस्तान ऐंगल के बाद जमशेदपुर में मतदाता दस्तावेज सत्यापन की कमिश्नर ने की समीक्षा

Leave a Reply