Home > Jamshedpur > Jamshedpur: बिष्टुपुर स्थित जेआरडी स्पोर्ट्स कांप्लेक्स में 11 में से 31 में तक चलेगा समर कैंप, ऑनलाइन होगा रजिस्ट्रेशन

Jamshedpur: बिष्टुपुर स्थित जेआरडी स्पोर्ट्स कांप्लेक्स में 11 में से 31 में तक चलेगा समर कैंप, ऑनलाइन होगा रजिस्ट्रेशन

जमशेदपुर: बिष्टुपुर स्थित जेआरडी स्पोर्ट्स कांप्लेक्स में इस साल 11 में से 31 में तक समर कैंप चलेगा। इसके लिए मंगलवार से ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन आरंभ कर दिया गया है। यह रजिस्ट्रेशन जेआरडी स्पोर्ट्स कंपलेक्स की वेबसाइट पर ऑनलाइन किया जा सकता है। इसके अलावा, जेआरडी स्पोर्ट्स कंपलेक्स पहुंचने वाले अभिभावक ऑफलाइन फॉर्म भर कर भी अपने बच्चों का रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं। जी
जेआरडी स्पोर्ट्स कांप्लेक्स में मंगलवार को आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में टाटा स्टील के कॉर्पोरेट कम्यूनिकेशन के वाइस प्रेसिडेंट चाणक्य चौधरी ने बताया कि इस बार गम्हरिया कॉलोनी में भी समर कैंप का आयोजन किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि स्विमिंग के लिए समर कैंप में सुबह 8:00 बजे से 11:00 तक और फिर शाम 4:00 से 5:00 बजे तक समय रहेगा। हॉकी के लिए सुबह 7:00 से 8:30 बजे तक का समय है। बैडमिंटन के लिए सुबह 8:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक और फिर दोपहर बाद 2:00 से 4:00 तक का समय रखा गया है। उन्होंने बताया कि इस बार बच्चों के लिए कुछ स्पेशल ऑफर पर भी विचार चल रहा है। उन्हें जू और निक्को जुबली पार्क में डिस्काउंट पैकेज दिया जाएगा। ताकि, वह अपने माता-पिता के साथ जाकर जुबली जू और निक्को जुबली पार्क घूम सकें।

You may also like
Jamshedpur News: कदमा का 50 बेड वाला धनवंतरी आयुष अस्पताल जल्द होगा शुरू, DC ने दिए आदेश
Jamshedpur Police: ‘जोहार पुलिस’ चैटबॉट शुरू, WhatsApp पर घर बैठे मिलेंगी कई सेवाएं+VDO
सिरोमन सिंह अकैडमी में स्वर्गीय ठाकुर सिरोमन सिंह की 26वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा
रघुवर दास ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री से की मुलाकात, संताली की ओलचिकी लिपि में पाठ्य सामग्री प्रकाशित करने का आग्रह

Leave a Reply