Home > Jamshedpur > Jamshedpur: कपाली के आतिफ वकार बनेंगे आईएएस ऑफीसर, यूपीएससी में प्राप्त किया 819 वां रैंक

Jamshedpur: कपाली के आतिफ वकार बनेंगे आईएएस ऑफीसर, यूपीएससी में प्राप्त किया 819 वां रैंक

जमशेदपुर: कपाली के निवासी आतिफ वकार अब आईएएस ऑफिसर बनेंगे। यूपीएससी की परीक्षा में उन्होंने 819 व रैंक प्राप्त किया है। आतिफ वकार ने सिविल सर्विसेज की यह परीक्षा पास कर जमशेदपुर के साथ ही अपने परिवार का नाम भी रोशन किया। आतिफ के पिता खुर्शीद इकराम बोड़ाम में सरकारी शिक्षक हैं। उनकी मां महजबीन अख्तर कबीरिया उर्दू स्कूल में असिस्टेंट मैनेजर थीं। वह सेवानिवृत हो गई हैं। आतिफ वकार ने अपनी प्रारंभिक शिक्षा मानगो के केरला पब्लिक स्कूल से प्राप्त की थी। उन्होंने जीपीएस बारीडीह से इंटर किया है।

इसके बाद सिविल से बीटेक किया। बीटेक उन्होंने बीआईटी सिंदरी से किया। इसके बाद आतिफ ने आइएस की तैयारी में जुट गए। उन्होंने हज हाउस मुंबई में तैयारी की। इसके बाद, नई दिल्ली जाकर जामिया मिलिया में भी इस की तैयारी की। आतिफ की दोनों बहनें डॉक्टर हैं। आतिफ के एक भाई साकिब ने बीटेक किया है। वह हाफिज ए कुरान भी हैं। आतिफ के सिविल सर्विसेज परीक्षा में सफल होने के बाद उनके परिवार में खुशी का माहौल है। कपाली इलाके के लोग भी खुश हैं। तो उनके क्षेत्र का कोई युवक आईएएस अधिकारी बनेगा।

You may also like
Jamshedpur News: कदमा का 50 बेड वाला धनवंतरी आयुष अस्पताल जल्द होगा शुरू, DC ने दिए आदेश
Jamshedpur Police: ‘जोहार पुलिस’ चैटबॉट शुरू, WhatsApp पर घर बैठे मिलेंगी कई सेवाएं+VDO
सिरोमन सिंह अकैडमी में स्वर्गीय ठाकुर सिरोमन सिंह की 26वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा
रघुवर दास ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री से की मुलाकात, संताली की ओलचिकी लिपि में पाठ्य सामग्री प्रकाशित करने का आग्रह

Leave a Reply