Home > Education > Jamshedpur: एपीजेए कलाम हाई स्कूल में समर कैंप शुरू, छात्र-छात्राओं के लिए आयोजित हुईं कई प्रतियोगिताएं

Jamshedpur: एपीजेए कलाम हाई स्कूल में समर कैंप शुरू, छात्र-छात्राओं के लिए आयोजित हुईं कई प्रतियोगिताएं

जमशेदपुर: एपीजेए कलाम हाई स्कूल व इंटर कॉलेज के प्रांगण में स्कूली बच्चों व स्लम बस्ती के बच्चों के लिए 10 दिवसीय समर कैंप का आयोजन किया गया। इसमें बच्चों ने विभिन्न प्रकार के कार्यक्रमों में भाग लेकर खूब मौज मस्ती की। इस समर कैंप का उद्घाटन संजीव भारद्वाज   समाजसेवी डॉ अफरोज शकील व शिक्षाविद मोहम्मद ताहिर हुसैन ने फीता काटकर एवं शांति का प्रतीक कबूतर उड़ाकर किया, तत्पश्चात समारोह का भाव उद्घाटन हुआ। अपने संबोधन में संजीव भारद्वाज ने स्कूल संचालन कमेटी की सराहना करते हुए कहा कि स्थानीय बस्ती के बच्चों को निःशुल्क समर कैंप में भागीदारी लेकर कमेटी ने प्रशंसनीय कार्य किया है। मोहम्मद ताहिर हुसैन ने कहा कि 10 दिवसीय समर कैंप में प्रत्येक दिन विभिन्न प्रकार के खेल आयोजित किए जाएंगे एवं विजेता बच्चों को पुरस्कृत भी किया जाएगा। आज के समर कैंप के उद्घाटन कार्यक्रम में मुख्य रूप से हस्तकला, पेंटिंग एवं ड्राइंग तथा कबाड़ का उपयोग कर सजावट की सामग्री बनाने की प्रशिक्षण विद्यार्थियों को दी गई. इस कार्यक्रम को सफल बनाने में मुख्य रूप से प्राचार्या रफत आरा, झुंपा पोद्दार, जीनत निशा, अंसार आलम, सदफ शेख, एकता सिंह, अंकित मिंज, अनु मंडल, सुनील कुमार, लुबिना, हेनाना नसीम और अन्य शिक्षकों की श्रेष्ठ भूमिका रही।

You may also like
Jugsalai Nagar Parishad : दिवाली-छठ से पहले जुगसलाई नगर परिषद अलर्ट, गंदगी फैलाने वालों पर लगेगा जुर्माना
Adityapur Firing : आदित्यपुर में डॉक्टर ओपी आनंद को सगे भाई ने मारी गोली, TMH में हालत गंभीर; पारिवारिक विवाद में हुई फायरिंग
Jamshedpur Potters: आधुनिकता की चमक में खो रही कुम्हारों के चाक की रफ्तार, जमशेदपुर में पुश्तैनी पेशे पर मंडराया संकट
Potka Road Accident: जमशेदपुर में स्कूली बच्चों से भरा ऑटो हाईवे पर पलटा, तीन छात्र घायल; दो की हालत गंभीर